{"_id":"5c72ab69bdec227cde52fc0f","slug":"mithali-raj-backs-womens-ipl-after-world-cup-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली ने महिलाओं की आईपीएल का किया समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली ने महिलाओं की आईपीएल का किया समर्थन
Sun, 24 Feb 2019 08:04 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 24 Feb 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिताली राज ने रविवार को महिलाओं के लिए इंडियन प्रीमियर लीग शुरू करने का समर्थन किया जबकि पहले वह इसके पक्ष में नहीं थीं।
विज्ञापन
मिताली ने विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'मुझे वनडे विश्व कप से पहले ऐसा ही लगता था। उस समय व्यक्तिगत खिलाड़ियों के रूप में खिलाड़ियों का कद वनडे विश्व कप जितना बड़ा नहीं था जहां लोग समझने लगे कि भारतीय महिला क्रिकेट क्या है और कौन खिलाड़ी टीम में खेलती हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'एक या दो साल से लोग अब दो-तीन खिलाड़ियों से ज्यादा को जानते हैं। वे टीम की अन्य खिलाड़ियों को पहचानते हैं और अब आईपीएल में आने का सही समय होगा क्योंकि टी20 भी ऐसा प्रारूप है जिसमें आईसीसी महिला क्रिकेट को बढ़ाने के बारे में सोच रही है।'
विज्ञापन
महिलाओं के 50 ओवर विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, जिसमें वह इंग्लैंड से करीबी मुकाबले में हार गई थी।