{"_id":"55a1c71c-0672-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"mithali-and-jhulan-in-top-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिथाली और झूलन शीर्ष तीन में ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिथाली और झूलन शीर्ष तीन में
कोलंबो/एजेंसी
Updated Mon, 24 Sep 2012 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोमवार से शुरू हुई महिलाओं की आईसीसी ट्वंटी-20 रैंकिंग में भारत की मिथाली राज बल्लेबाजों में तीसरा जबकि झूलन गोस्वामी गेंदबाजों में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहीं। अन्य भारतीयों में बल्लेबाज हरप्रीत कौर छठे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर इंग्लैंड की सारा टेलर ने कब्जा जमाया। गेंदबाजों में पहले स्थान पर आस्ट्रेलिया की लिजा स्थालेकर ने अपना वर्चस्व कायम किया। आलराउंडरों में अमिता शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। आईसीसी ने 26 सितंबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप टी-20 से पहले महिला वर्ग में भी रैंकिंग की शुरुआत की है।
विज्ञापन