{"_id":"5df62e228ebc3e87e0219c91","slug":"mitchell-starc-takes-9-wickets-as-australia-defeated-new-zealand-in-1st-test-in-perth","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvNZ: स्टार्क के नौ विकेट से ऑस्ट्रेलिया की विशाल जीत, डे-नाइट टेस्ट में 296 रनों से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvNZ: स्टार्क के नौ विकेट से ऑस्ट्रेलिया की विशाल जीत, डे-नाइट टेस्ट में 296 रनों से जीता
Sun, 15 Dec 2019 06:29 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Dec 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
मिशेल स्टार्क
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 296 रनों से जीत दर्ज कर ली है। डे-नाइट टेस्ट मैच में मिशेल स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी के आगे कीवी टीम नहीं ठहर पाई और दोनों पारियों में आलआउट हो गई। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन ही न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में विशाल अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने लाबुशाने के 143 और ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी की मदद से पहली पारी में 416 रन बनाए। पहली पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी और नील वेग्नर ने चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन
वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम कुछ खास नहीं कर पाई और रोस टेलर के 80 रनों की मदद से 217 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करते हुए रोरी बर्न्स और लाबुशाने के अर्धशतकों की मदद से 217 रन पर पारी घोषित कर दी और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 468 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और 171 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क और लायन ने चार-चार विकेट लिया। मैच में नौ विकेट लेने वाले स्टार्क को मैन ऑफ दी मैच दिया गया।