{"_id":"668f96ec49ed0c8fa60558f8","slug":"mitchell-starc-has-opened-up-on-his-exclusion-from-the-super-8-fixture-against-afghanistan-in-the-t20-wc-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: इस कारण टीम प्रबंधन से नाराज हुए मिचेल स्टार्क, हार के बाद खड़े किए सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: इस कारण टीम प्रबंधन से नाराज हुए मिचेल स्टार्क, हार के बाद खड़े किए सवाल
Thu, 11 Jul 2024 01:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:55 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफगानिस्तान के हाथों 21 रन से अप्रत्याशित पराजय का सामना करना पड़ा और टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी है। स्टार्क ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण के मैच में खुद को बाहर रखे जाने पर नाराजगी जताई है। टी20 विश्व कप 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफगानिस्तान के हाथों 21 रन से अप्रत्याशित पराजय का सामना करना पड़ा और टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप में अच्छा नहीं रहा था प्रदर्शन
स्टार्क का अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने सिर्फ पांच विकेट झटके थे और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 8.55 की रही थी। इसके अलावा भारत के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में रोहित शर्मा ने स्टार्क के एक ओवर से 28 रन जुटाए थे और टीम को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था जिस कारण ऑस्ट्रेलिया टीम का सफर सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले समाप्त हो गया था।
स्टार्क का अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने सिर्फ पांच विकेट झटके थे और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 8.55 की रही थी। इसके अलावा भारत के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में रोहित शर्मा ने स्टार्क के एक ओवर से 28 रन जुटाए थे और टीम को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था जिस कारण ऑस्ट्रेलिया टीम का सफर सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ स्टार्क की जगह एश्टन एगर को उतारा था, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले सके थे। स्टार्क ने कहा, टीम प्रबंधन ने मैच अप पर भरोसा किया क्योंकि पिछले मैच पर उस मैदान पर स्पिनर चल रहे थे। इसलिए एगर को मौका दिया गया। उसने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन अफगानिस्तान ने स्पिन को बखूबी खेला और शायद हालात का आकलन हमसे बेहतर किया था। हमने कुछ गलतियां की जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
उन्होंने टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर भी नाराजगी जताते हुए कहा, ग्रुप चरण में हम इंग्लैंड से आगे थे और अचानक ही अलग ग्रुप में आ गए। हमें दो मैच दिन रात के मिले और तीसरा मैच दिन का था। हम सर्वश्रेष्ठ तैयारी नहीं कर सके। हमारी फ्लाइट में विलंब हो गया और होटल हवाई अड्डे से डेढ़ घंटा दूर था। हमें फिर अगले दिन सुबह मैच खेलना था।