{"_id":"ceae30e89023d010098f98daeef1f9e8","slug":"misbah-will-lead-pakistan-in-world-cup-not-shahid-afridi-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं चला शाहिद अफरीदी का एक भी दांव, मिली निराशा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं चला शाहिद अफरीदी का एक भी दांव, मिली निराशा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 26 Dec 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम की कप्तानी हासिल करने के वास्ते शाहिद अफरीदी ने कई दांव चले लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हुआ।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफरीदी की योजना पर पानी फेरते हुए चोटिल मिस्बाह उल हक को ही वर्ल्ड कप में टीम का कप्तान बनाए रखने का फैसला ले लिया। मिस्बाह के दूसरे ग्रेड की हैमस्ट्रिंग चोट से परेशान होने के बावजूद के पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने स्पष्ट किया कि वह 2015 वर्ल्ड कप में राष्ट्रीय टीम की कमान संभालेंगे।
शहरयार ने कहा, "अपने करियर में पहली बार मिस्बाह को चोट का सामना करना पड़ रहा है और वह इससे उबरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वह वर्ल्ड कप तक ठीक हो जाएंगे।" यूएई में हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान मिस्बाह की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और इस तरह की आशंका है कि इस चोट से उबरने में छह हफ्ते का समय लग सकता है।

अफरीदी का एक भी दांव काम नहीं आया
आइए, जानते हैं कि अफरीदी ने वर्ल्ड कप में कप्तानी हासिल करने के लिए क्या कुछ नहीं किया। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में मिस्बाह उल हक के आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण मैच से नाम वापस ले लिया तो अफरीदी को टीम की कप्तानी करनी पड़ी।
इसके बाद तो जैसे उन्हें मौका ही हाथ लग गया और मीडिया में यह बयान दे डाला कि बोर्ड को वर्ल्ड कप की कप्तानी के लिए स्थिति साफ करनी चाहिए। अफरीदी के बयान के बाद पाक में कप्तानी को लेकर खूब बहस छीड़ गई। हालांकि बाद में बोर्ड ने मिस्बाह पर ही भरोसा जताया और कप्तानी में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान कर दिया। परदे के पीछे से भी उन्होंने कई प्रयास किए।
यह दांव नहीं चला तो अफरीदी ने टीम की कप्तानी पर अंतिम फैसला लेने से कुछ दिन पहले यह घोषणा कर डाली कि वर्ल्ड कप के बाद वह वनडे से संन्यास ले लेंगे। इससे पहले भी एक बार संन्यास लेने की घोषणा करने वाले अफरीदी ने संन्यास की बात कहकर सभी को भावुक करने की कोशिश की।
यह सभी को मालूम है कि वह अपने देश में एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में खासे लोकप्रिय हैं और प्रशंसक चाहेंगे कि वनडे से संन्यास से पहले बोर्ड उन्हें सम्मानित करे। लेकिन उनका प्रदर्शन फिलहाल बहुत बढ़िया नहीं रहा है और इसीलिए बोर्ड कप्तानी का जिम्मा देने का बहुत इच्छुक नहीं रहा है। फिलहाल वह टी-20 टीम के कप्तान हैं।