{"_id":"be66e0b8-a2d8-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"million-dollar-glenn-maxwell-still-on-mumbai-indians-bench","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां है मिलियन डॉलर बेबी मैक्सवेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कहां है मिलियन डॉलर बेबी मैक्सवेल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 की नीलामी में दस लाख डॉलर की सर्वाधिक कीमत पाकर ‘मिलियन डॉलर बेबी’ बने ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस टवंटी-20 टूर्नामेंट में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने मैक्सवेल को उनके दो लाख डॉलर के बेस प्राइस के बावजूद दस लाख डॉलर की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था।
इस कीमत के बाद मैक्सवेल रातों रात स्टार बन गए थे लेकिन दिलचस्प बात है कि इतनी मोटी रकम खर्च करने के बावजूद मुंबई ने उन्हें अभी तक बेंच पर बैठाए रखा है।
विज्ञापन
मुंबई की टीम आईपीएल में तीन मैच खेल चुकी है और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले मे मैक्सवेल 12वें खिलाड़ी की भूमिका में थे।