{"_id":"635bcffc2e796821bd078b1b","slug":"michael-vaughan-asked-to-use-docklands-stadium-with-roof-for-t20-wc-matches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: खास छत से ढक जाता है ऑस्ट्रेलिया का यह मैदान, नहीं आती बारिश की एक बूंद, वॉन बोले- यहीं कराओ सारे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: खास छत से ढक जाता है ऑस्ट्रेलिया का यह मैदान, नहीं आती बारिश की एक बूंद, वॉन बोले- यहीं कराओ सारे मैच
Fri, 28 Oct 2022 06:20 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 06:20 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के डॉकलैंड्स स्टेडियम में एक खास छत लगाई गई है, जो बारिश होने पर पूरे मैदान को ढक लेती है। ऐसे में बारिश होने पर भी मैच खेला जा सकता है। माइकल वॉन ने कहा है कि टी20 विश्व कप के मैच इसी मैदान पर कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
डॉकलैंड्स स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में बारिश कई मैचों में खलल डाल चुकी है। अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं और कई मैच इससे प्रभावित हुए हैं। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबले का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकाला गया था और इंग्लैंड की टीम पांच रन से यह मैच हार गई थी। शुक्रवार को इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले होने थे, लेकिन बारिश की वजह से दोनों मैच रद्द हो गए और कोई गेंद तक नहीं फेंकी जा सकी। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल वॉन ने कहा है कि बारिश के मौसम में छत वाले स्टेडियम पर मैच क्यों नहीं कराए जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में डॉकलैंड्स स्टेडियम में छत की सुविधा मौजूद है। जरूरत पड़ने पर यह छत पूरे मैदान को ढक लेती है और बारिश की एक बूंद मैदान या पिच पर नहीं पड़ती। इस मैदान बारिश होने पर भी पूरा मैच खेला जा सकता है। इसी वजह से माइकल वॉन ने कहा "ऑस्ट्रेलिया में बारिश का मौसम है... मेलबर्न में छत वाला स्टेडियम है... इसका उपयोग करना समझदारी नहीं होती?"
इसके बाद माइकल वॉन ने दूसरा ट्वीट कर लिखा कि श्रीलंका में जब तूफान आता है तो पूरे मैदान को ढक दिया जाता है। मौसम साफ होने पर कवर हटाए जाते हैं और बारिश रुकते ही मैच शुरू हो जाता है, क्योंकि मैदान गीला नहीं होता। जब मेलबर्न में बारिश हो रही थी, तो दो दिन से एमसीजी को ढका क्यों नहीं गया था।
बारिश से निपटने का बेहतर तरीका हो सकता है डॉकलैंड्स स्टेडियम
डॉकलैंड्स स्टेडियम में बारिश के बावजूद मैच खेले जा सकते हैं। ऐसे में आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि बारिश होने की स्थिति में मैच इसी मैदान में खेले जाएं। ऐसे में फैंस को निराशा नहीं होगी और सभी मैचों का नतीजा आ सकेगा। सुपर-12 के मुकाबले रद्द होने से टूर्नामेंट में ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान बारिश होने पर पूरे विश्व कप का मजा किरकिरा हो सकता है।
डॉकलैंड्स स्टेडियम में बारिश के बावजूद मैच खेले जा सकते हैं। ऐसे में आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि बारिश होने की स्थिति में मैच इसी मैदान में खेले जाएं। ऐसे में फैंस को निराशा नहीं होगी और सभी मैचों का नतीजा आ सकेगा। सुपर-12 के मुकाबले रद्द होने से टूर्नामेंट में ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान बारिश होने पर पूरे विश्व कप का मजा किरकिरा हो सकता है।