फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Michael Clarke removed from commentary panel of IND vs AUS Test Series after Public fight with girlfriend

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज में कमेंटेटर नहीं होंगे माइकल क्लार्क, गर्लफ्रेंड से मारपीट के बाद पैनल से हटाए गए

Fri, 27 Jan 2023 12:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 12:52 PM IST
सार

माइकल क्लार्क का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट कर रहे थे। इसके बाद उन्हें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया है।
 

विज्ञापन
Michael Clarke removed from commentary panel of IND vs AUS Test Series after Public fight with girlfriend
माइकल क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट का कथित वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब बीसीसीआई ने उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैच की वनडे सीरीज के कमेंट्री पैनल से हटा दिया है। क्लार्क की जगह कई खिलाड़ियों को कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कमेंट्री का मौका गंवाने के बाद क्लार्क को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


माइकल क्लार्क की जगह मार्क वॉ नागपुर और नई दिल्ली में शुरुआती दो टेस्ट के लिए कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन धर्मशाला और अहमदाबाद में होने वाले अंतिम दो टेस्ट मैचों में कमेंट्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज में एरोन फिंच और मिचेल जॉनसन कमेंट्री करते दिख सकते हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों जैसे रिकी पोंटिंग, माइक हसी, साइमन कैटिच और ब्रैड हैडिन से कमेंट्री के लिए बात की थी, लेकिन आईपीएल की वजह से ये खिलाड़ी कमेंटेटर के रूप में नहीं जुड़ सके। मैथ्यू हेडन टेस्ट सीरीज में कमेंट्री करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सुपर लीग में दिखेंगे क्लार्क
माइकल क्लार्क ने गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की घटना के लिए माफी मांग ली थी। इसके बावजूद उन्हें कई जगह काम गंवाना पड़ा है और काफी नकुसान हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान सुपर लीग में वह कमेंट्री करते दिखाई देंगे। यह टूर्नामेंट भी फरवरी के महीने में खेला जाएगा। क्लार्क ने इस पर कहा, "मुझसे अभी पीएसएल, पाकिस्तान प्रीमियर लीग पर कमेंट्री करने के लिए कहा गया है और आपको उस लीग में खेल रहे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को देखना चाहिए। इतने सारे विदेशी खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में जा रहे हैं और खेल रहे हैं।”


ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा नौ फरवरी से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले हफ्ते बेंगलुरु पहुंचने वाली है, जहां यह टीम पहले टेस्ट के लिए नागपुर जाने से पहले पांच दिन तक अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed