फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RR Preview IPL 2022 Mumbai Indians and Rajasthan Royals record

MI vs RR: मुंबई के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेंगे रॉयल्स, पूर्व कप्तान वॉर्न को श्रद्धांजलि देंगे राजस्थान के खिलाड़ी

Sat, 30 Apr 2022 04:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

डीवाई पाटिल स्टेडियम में शेन वॉर्न श्रद्धांजलि दीर्घा भी तैयार की जाएगी। रॉयल्स ने अब तक छह मैच जीते हैं। मुंबई आठों मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 144 रन ही बना सके रॉयल्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।  
 

विज्ञापन
MI vs RR Preview IPL 2022 Mumbai Indians and Rajasthan Royals record
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लगातार तीन मैच से जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स शनिवार को सबसे निचले पायदान की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी तो जीत की लय कायम रखना चाहेगी। इस मैच के दौरान रॉयल्स अपने आईपीएल विजेता कप्तान रहे शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि भी देंगे। वॉर्न का पिछले महीने थाईलैंड में निधन हो गया था। उनकी कप्तानी में रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का पहला सत्र जीता था और टीम एक जीत के साथ उन्हें याद करना चाहेगी। रॉयल्स की टीम के खिलाड़ियों की किट पर विशेष रूप से ‘एसडब्ल्यू 23’ लिखा होगा। 
विज्ञापन


डीवाई पाटिल स्टेडियम में शेन वॉर्न श्रद्धांजलि दीर्घा भी तैयार की जाएगी। रॉयल्स ने अब तक छह मैच जीते हैं। मुंबई आठों मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 144 रन ही बना सके रॉयल्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच हो चुके हैं इनमें से मुंबई ने 14 और राजस्थान ने 13 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। 
विज्ञापन


बटलर को रोकना मुंबई के लिए चुनौती
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल अच्छे फॉर्म में हैं। बटलर अब तक तीन शतक बना चुके हैं और उनके बल्ले पर अंकुश लगाना मुंबई के गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। वह और पडिक्कल एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे। कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेतमायर भी अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। पिछले मैच में नाबाद 56 रन बनाने वाले रियान पराग और डेरिल मिशेल के रहते रॉयल्स का मध्यक्रम भी मजबूत है। सैमसन दस मैचों में 232 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल का स्पिन जाल
रॉयल्स के तेज गेंदबाज और स्पिनर जबर्दस्त फॉर्म में हैं। रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल अच्छा खेल रहे हैं और चहल सर्वाधिक 18 विकेट ले चुके हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में अच्छा सहयोगी मिला है। 

रोहित-इशान की लय में वापसी जरूरी
दूसरी ओर मुंबई को सामूहिक प्रयास करने होंगे। खराब दौर से गुजर रहे रोहित शर्मा और इशान किशन को रन बनाने होंगे। पंद्रह करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदे गए इशान आठ मैचों में 199 रन ही बना सके हैं । सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने यदा-कदा अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें एक इकाई के रूप में खेलना होगा। ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड के खराब फॉर्म का खामियाजा भी मुंबई को भुगतना पड़ा है। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई नहीं चल सका है। जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स और रिले मेरेडिथ नाकाम रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋ तिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन।


राजस्थान रॉयल्स की टीम 
यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शुभम गढ़वाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, अनुनय सिंह, केसी करियप्पा, संजू सैमसन, जोस बटलर, रेसी वान डेर डुसेन, नाथन कूल्टर नाइल, जिमी नीशाम, डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैकॉय, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेतमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed