{"_id":"644e06d1aa519aff080faa36","slug":"mi-vs-rr-ipl-2023-42th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RR Playing 11 : ऐतिहासिक मैच में मुंबई के सामने राजस्थान, लगातार तीसरी हार से बचने उतरेगी रोहित की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs RR Playing 11 : ऐतिहासिक मैच में मुंबई के सामने राजस्थान, लगातार तीसरी हार से बचने उतरेगी रोहित की टीम
Sun, 30 Apr 2023 11:42 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:42 AM IST
सार
MI vs RR Playing 11 Prediction Today Match : राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने आठ में से पांच मैच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह गुजरात टाइटंस के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है। दूसरी ओर, मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। वह सात में से सिर्फ तीन मुकाबलों को ही जीत सका है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल का 1000वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई के सामने लगातार तीसरी हार से बचने की चुनौती रहेगी। पिछले दोनों मुकाबलों में मुंबई को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम के हौसले चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने के बाद बुलंद है।
आईपीएल की शुरुआत 18 अप्रैल 2008 को हुई थी। पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से हुआ था। 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम चैंपियन बनी थी। उसके बाद से वह खिताब नहीं जीत पाई है। सबसे ज्यादा पांच बार मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी है। संयोग से 1000वें मुकाबले में पहली बार की चैंपियन और सबसे ज्यादा बार विजेता बनने वाली टीम ही आमने-सामने होगी।

रोहित शर्मा और संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने आठ में से पांच मैच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह गुजरात टाइटंस के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है। दूसरी ओर, मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। वह सात में से सिर्फ तीन मुकाबलों को ही जीत सका है। मुंबई के छह अंक हैं और वह नौवें पायदान पर है। अगर आज राजस्थान की टीम जीतती है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी। वहीं, जीतने पर मुंबई की टीम छठे या सातवें स्थान पर पहुंच सकती है।

अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के अर्जुन तेंदुलकर पर सबकी नजर
मुंबई के कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा कर रहे हैं जिसका फायदा टीम को मिल रहा है। वहीं, टिम डेविड और तिलक वर्मा तेजतर्रार पारियां खेलकर अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर रहे हैं और विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनके अलावा अन्य तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडार्फ शुरुआती विकेट टीम को दिलाते हैं तो अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला की फिरकी गेंदबाजी भी टीम के काम आ रही है। हालांकि, अंतिम ओवर की गेंदबाजी मुंबई के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

युजवेंद्र चहल
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की स्पिन तिकड़ी खतरनाक
वहीं, कप्तान संजू सैमसन की टीम राजस्थान का शीर्ष क्रम अच्छी फॉर्म में है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल भी लय में लौट चुके हैं। उनके अलावा स्पिन तिकड़ी रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और एडम जम्पा को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती रहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, तिलक वर्मा, निहाल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जोफ्रा आर्चर।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट।