फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Melbourne Stars defeated Melbourne Renegades by 23 runs in big bash leauge

BBL: पीटरसन की आतिशी पारी की बदौलत मेलबर्न स्टार्स ने खोला जीत का खाता

Sat, 13 Jan 2018 12:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Melbourne Stars defeated Melbourne Renegades by 23 runs in big bash leauge
केविन पीटरसन - फोटो : Cricket Addictor

ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग (बीबीएल) टी-20 टूर्नामेंट में इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपने बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते हुए केविन पीटरसन ने महज 46 गेंद में 5 छक्के और 4 चोके ती मदद से 74 रन बनाकर विपक्षी टीम मेलबर्न रेनीगेड्स को 23  रन से करारी मात दी।

विज्ञापन


केविन पीटरसन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 160.87 रहा। वैसे बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ पीटरसन ने कवर्स पर जबर्दस्त कैच भी लपका, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। केविन पीटरसन की इस पारी के दम पर मेलबर्न स्टार्स ने बीबीएल के इस सीजन में पहली जीत दर्ज की। पिछले 5 मैचों में मेलबर्न स्टार्स को हार मिली थी लेकिन अपने छठे मैच में उसने रेनीगेड्स को 23 रनों से हरा दिया। 
विज्ञापन


पढ़ेंः-  बिग बैश लीग में इस बल्लेबाज को ऐसे दिया आउट, होने लगा हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए। मेलबर्न स्टार्स की ओर से पीटरसन के अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 41 रनों की अहम पारी खेली। पीटरसन और हैंड्सकॉम्ब के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनीगेड्स की टीम लक्ष्य के मुताबिक ठीक से खेल नहीं पाई और 144 रन ही बना पाई।

Melbourne Stars defeated Melbourne Renegades by 23 runs in big bash leauge
मेलबर्न रेनीगेड्स

मेलबर्न रेनीगेड्स की तरफ से मार्कस हैरिस, टिम ल्यूडमैन और मैथ्यू शॉर्ट का विकेट पहले 6 ओवर में ही चला गया। टॉम कूपर भी 19 गेंद में 19 रन बना सके। कप्तान ड्वेन ब्रावो और मोहम्मद नबी ने कुछ तेज पारी खेलने की कोशिश की, लेकिन वो टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में नाकामयाब रहे। ब्रावो ने 18 गेंद में 26 और नबी ने 17 गेंदों में 23 रन बनाए। मेलबर्न स्टार्स की ओर से जैक्सन कोलमैन ने 3, डेनियल वॉरेल और कप्तान जॉन हेस्टिंग्स ने 2-2 विकेट लिए।

बहरहाल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अभी हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है, लेकिन उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग नहीं रहा कि उन्हें अभी संन्यास लेने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed