{"_id":"ec7a9762-7900-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"mccullum-guptill-steer-new-zealand-to-win-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया
हेमिल्टन/खेल डेस्क
Updated Sun, 17 Feb 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
तीन मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को सात गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद शेष रहते 258 रन पर सिमट गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने केन विलियमसम के 74 और कप्तान ब्रैंडन मैककुलम के नाबाद 69 रन की मदद से 259 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य को पार कर लिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कप्तान एलिएस्टर कुक (4) जल्दी आउट हो गए लेकिन इसके बाद इयान बेल ने 64, जोनाथन ट्रोट ने 68 और जोए रूट ने 56 रन की पारी खेल टीम को संभाल लिया। जोस बटलर ने 13 गेंद में दो छक्के की मदद से 21 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल मैकक्लींघन ने सर्वाधिक चार जबकि जेम्स फ्रैंकलिन ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर बीजे वाटलिंग मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए। तीन रन के व्यक्तिगत स्कोर पर दूसरे ओपनर मार्टिन गप्टिल भी रिटायर्ड हर्ट हो गए। ऐसे में केन विलियमसम ने रोस टेलर (22) और ग्रांट इलियट (22) के साथ दो अहम साझेदारियां कर टीम को संभाला।
विज्ञापन
विलियमसम ने 99 गेंदों में छह चौकों की मदद से 74 रन बनाए। विलियमसम के रन आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई जरूर लेकिन गुप्टिल ने दोबारा मैदान पर वापसी करते हुए मैककुलम के साथ आठवें विकेट के लिए 41 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।
मैककुलम ने 61 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 69 जबकि गुप्टिल ने 27 गेंदों में चार चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 27 रन बनाए।