{"_id":"60347e360be57025e541b87b","slug":"mcc-planning-to-changed-rules-of-short-pitch-bowling-along-with-umpires-call-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट पिच गेंदबाजी और अंपायर्स कॉल के नियम में हो सकता है बदलाव, एमसीसी की बैठक में हुई चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शॉर्ट पिच गेंदबाजी और अंपायर्स कॉल के नियम में हो सकता है बदलाव, एमसीसी की बैठक में हुई चर्चा
Tue, 23 Feb 2021 09:31 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
एमसीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) शॉर्ट पिच गेंदबाजी को लेकर नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है। माइक गैटिंग की अध्यक्षता वाली एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति ने इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंथन किया है। इसमें खेल से जुड़ी दिक्कतों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सोमवार को हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि क्या मॉडर्न डे क्रिकेट में शॉर्ट पिच गेंदबाजी से जुड़े नियम कारगर हैं। इसमें कहा गया कि यह एमसीसी की जिम्मेदारी है कि वह नियमों का सही और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल के वर्षों में खिलाड़ियों के कनकसन (खिलाड़ी के सर में चोट लगना) के मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए बैठक में शॉर्ट पिच गेंदबाजी के नियमों को निगरानी की जाए और उनपर नजर रखी जाए। फिलहाल इन नियमों पर सिर्फ चर्चा हुई है और इसपर कोई भी फैसला विचार-विमर्श और सर्वे के बाद ही लिया जाएगा। नियमों में बदलाव होगा या नहीं इसपर फैसला दिसंबर 2021 तक हो सकता है।
विज्ञापन
उधर कुमार संगकारा, सौरव गांगुली और शेन वार्न जैसों दिग्गजों वाली इस समिति की बैठक में डीआरएस के दौरान अंपायर्स कॉल को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें इस बात पर चर्चा हुई कि अंपायर्स कॉल की जगह सिर्फ आउट या नॉट आउट का फैसला दिया जाए। इसमें यह भी चर्चा हुई कि डीआरएस तकनीक का इस्तेमाल हर जगह एक तरीके से हो, इसमें प्रसारणकर्ता का हस्तक्षेप ना हो।