फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mayank Agarwal says virat kohlis brisk knock has given us enough time to get 20 wickets

'विराट के दोहरे शतक से भारतीय गेंदबाजों को फायदा, मैच में चटकाएंगे पूरे 20 विकेट'

Sat, 12 Oct 2019 07:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Oct 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
Mayank Agarwal says virat kohlis brisk knock has given us enough time to get 20 wickets
विराट कोहली - फोटो : social media

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का मानना है कि जिस तेज गति से कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक जमाया, उससे भारतीय गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका के 20 विकेट हासिल करने के लिए काफी समय मिल गया। 

विज्ञापन


कोहली ने 254 रन की नाबाद पारी से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर भी बनाया और रविंद्र जडेजा (91) के साथ केवल 39.1 ओवर में 225 रन की भागीदारी से भारतीय टीम पहली पारी पांच विकेट पर 601 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
विज्ञापन


विराट कोहली ने 75.59 के शानदार स्ट्राइक रेट से दो छक्के सहित 35 बाउंड्री जमाई जिसके लिए उन्होंने 336 गेंद खेलीं। अग्रवाल ने भी दूसरे टेस्ट मैच के शुरूआती दिन लगातार दूसरा शतक जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से इससे हमारा शिकंजा बन गया है और यह सिर्फ रनों की संख्या की बात नहीं है बल्कि जिस तेजी से रन बने, उसने काफी अंतर पैदा कर दिया है।' भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे दिन स्टंप तक पहले ही दक्षिण अफ्रीका के 36 रन पर तीन विकेट झटक लिए हैं।

कर्नाटक के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'दोहरे शतक ने टीम को अतिरिक्त डेढ़ सत्र दे दिया है जो हमारे लिए काफी अहम होगा। विराट और जडेजा के बीच साझेदारी शानदार रही जो लगभग रन प्रति गेंद (230 गेंद में 225 रन) थी। अगर आप मैच जीतने की कोशिश कर रहे हो तो आपको 20 विकेट चटकाने के लिए समय चाहिए होता है।'

उन्होंने कहा, '250 रन बनाना, कोई मजाक नहीं है और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे, वह अद्भुत है। उनकी सकारात्मकता और जज्बा शानदार था। रिकॉर्ड और उनके स्कोर उनसे सीख हासिल करने के लिये काफी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed