फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Matthew Wade hit Rohit Sharma on his head

वीडियो: जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के सिर पर मारी गेंद 

Fri, 29 Sep 2017 01:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 29 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Matthew Wade hit Rohit Sharma on his head
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा गुरुवार को बेंगलुरु में हुए चौथे वन-डे में गंभीर रूप से चोटिल होने से बच गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लग सकती थी।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को चौथे वन-डे में 21 रन से हराकर अपना सम्मान बचाया। इस जीत के साथ ही स्मिथ कंपनी ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज का अंतर 1-3 किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


335 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा (65) और अजिंक्य रहाणे (53) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 106 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने रोहित शर्मा के सिर पर बॉल मार दी। अच्छी बात यह रही कि इसमें रोहित शर्मा को कोई नुकसान नहीं हुआ और वो अपनी बल्लेबाजी पर दोबारा ध्यान लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह वाकया भारतीय पारी के 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ था जब ट्रेविस हेड ने रोहित शर्मा को गेंदबाजी की थी। वेड ने गेंदबाज की तरफ थ्रो फेंका जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे रोहित के सिर पर जाकर लगी।

स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों के बाद एशियाई धरती पर जीत का स्वाद चखा। उसका जीत का रिकॉर्ड 1-11 हो गया है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 10 जीत का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed