फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   match preview of delhi daredaviles vs kings xi punjab

नई जर्सी से बदलेगा दिल्ली डेयरडेविल्स का 'लक'!

Fri, 01 May 2015 08:48 AM IST
Updated Fri, 01 May 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
match preview of delhi daredaviles vs kings xi punjab

दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल-8 की दो ऐसी टीमें हैं जिसमें क्रिकेट के सितारों की भरमार तो है, लेकिन उनकी चमक गायब है। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, लेकिन जब बात प्रदर्शन की आती है तो कागजों के ये शेर अचानक से ढेर हो जाते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को नई जर्सी में उतर रही दिल्ली अब अपने घरेलू मैदान पर पंजाब की मेजबानी करेगी। इस मुकाबले में जो भी टीम मैदान मारेगी उसके लिए जीत किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। देखने वाली बात यह भी होगी जब पंजाब के लिए वीरेंद्र सहवाग मैदान पर उतरेंगे तो दिल्ली के लोग अपने हीरो का किस अंदाज में स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


अपने-अपने पिछले मुकाबले में दोनों टीमों को हार मिली थी। जहां दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने 10 विकेट से एकतरफा मात दी थी। वहीं पंजाब को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 रन से हराया था। दिल्ली की उम्मीदें एक बार फिर कप्तान जेपी डुमिनी पर टिकी होंगी, जो निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के एकमात्र खिलाड़ी हैं। कुछ हद तक ओपनर श्रेयस अय्यर ने भी उनका अच्छा साथ दिया है। मगर उसके अलावा अन्य बल्लेबाज टुकड़ों में ही अच्छा खेल दिखा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल्स से हिसाब चुकाने उतरेंगे मुंबई के इंडियंस

match preview of delhi daredaviles vs kings xi punjab

अहमदाबाद में हुए पहले चरण के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी थी। अब यह दोनों टीमें शुक्रवार को फिर एक-दूसरे के सामने होंगी तो मुंबई का इरादा रॉयल्स से हिसाब चुकाने का होगा। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद मुंबई को करीब एक हफ्ते का अच्छा खासा ब्रेक मिल गया है, जिससे खिलाड़ी तरोताजा होंगे।

दूसरी ओर राजस्थान की टीम थकी हुई है जो बुधवार को बंगलूरू में थी जहां रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ उसका मैच बारिश में धुल गया। इससे पहले 26 अप्रैल को गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डेंस पर भी उसका मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। फिलहाल आठ टीमों की तालिका में रॉयल्स चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई सात में से पांच मैच हार चुका है।

हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजों लसिथ मलिंगा और न्यूजीलैंड के मिशेल मैकक्लेनाघन के शानदार प्रदर्शन से मिली जीत से मुंबई की प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें जगी हैं। इन दोनों के अलावा मुंबई के बाकी तेज गेंदबाज आर विनय कुमार, पवन सुयाल और जसप्रीत बुमरा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुंबई की समस्या अच्छी सलामी जोड़ी का अभाव भी है। पिछले मैच में पार्थिव पटेल ने सिमंस के साथ पारी का आगाज किया लेकिन प्रभावी नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed