{"_id":"5cb29d80-a2e2-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"match-preview-delhi-daredevils-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली को जीत की तलाश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली को जीत की तलाश
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में शुरुआती तीन मैच हारने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स शुक्रवार को जब अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें हार का सिलसिला तोड़ने और पहली जीत हासिल करने पर होगी।
विज्ञापन
अपने लचर और शर्मनाक प्रदर्शन के कारण दिल्ली इस समय शून्य के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है।
दिल्ली को चोटिल केविन पीटरसन और वीरेंद्र सहवाग की कमी बेहद खल रही है। कप्तान महेला जयवर्धने के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज फार्म में नहीं है जिसका खामियाजा दिल्ली को भुगतना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, हैदराबाद सनराइजर्स तीन में से दो मैच जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है। हैदराबाद के पास पेसर डेल स्टेन, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा और कैमरून व्हाइट जैसे दमदार खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
ऐसे में एक अदद जीत को तरस रही दिल्ली के लिए सनराइजर्स के खिलाफ मजबूत रणनीति के साथ उतरना होगा ताकि इस बार उसके घरेलू दर्शक निराश न हो।