{"_id":"5db98ef88ebc3e93ce4fc9c5","slug":"mashrafe-mortaza-says-shakib-al-hasan-will-lead-bangladesh-to-2023-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप 2023 में बांग्लादेश की अगुआई करेंगे शाकिब : मुर्तजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप 2023 में बांग्लादेश की अगुआई करेंगे शाकिब : मुर्तजा
Wed, 30 Oct 2019 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 30 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
मशरफे मुर्तजा
- फोटो : pti
वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि उनके साथी शाकिब अल हसन पर आईसीसी का प्रतिबंध लगने के कारण उन्हें भी नींद नहीं आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह स्टार आलराउंडर सफल वापसी करके विश्व कप 2023 में बांग्लादेश की अगुआई करेगा।
विज्ञापन
मुर्तजा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'निश्चिततौर पर मुझे भी 13 साल से अपने साथी के साथ हाल की घटनाओं के कारण कुछ रातों तक नींद नहीं आएगी। लेकिन यह सोचकर चैन की नींद सो सकता हूं कि वह 2023 विश्व कप में टीम की अगुआई करेंगे क्योंकि उसका नाम शाकिब अल हसन है।'
विज्ञापन
पूर्व कप्तान मुशफिकर रहीम ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि क्या कहना चाहिए। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि हमें उसके बिना खेलना है। लेकिन एक बात मैं अच्छी तरह से जानता हूं आप दमदार वापसी करोगे। हम उस दिन का इंतजार करेंगे शाकिब भाई। हम शाकिब के साथ हैं।’
विज्ञापन