{"_id":"62c694a1823ee2796b7ed552","slug":"many-memes-viral-on-social-media-over-split-captaincy-of-team-india-see-in-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: सात महीने में सात कप्तान बदलने पर ट्रोल हुआ बीसीसीआई, क्रिकेट फैंस ने बनाए मजेदार मीम्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: सात महीने में सात कप्तान बदलने पर ट्रोल हुआ बीसीसीआई, क्रिकेट फैंस ने बनाए मजेदार मीम्स
Thu, 07 Jul 2022 01:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:39 PM IST
सार
साल 2022 में बीसीसीआई ने जमकर भारतीय कप्तान बदले हैं। अलग-अलग वजहों से सात खिलाड़ी भारत की कप्तानी कर चुके हैं और अब बीसीसीआई का मजाक बन रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को लेकर मीम बन रहे हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन को कप्तान बनाए जाने के बाद बीसीसीआई की जमकर आलोचना हो रही है। धवन सातवें खिलाड़ी हैं, जो इस साल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। सात महीने के अंदर सात खिलाड़ी भारत की कप्तानी कर चुके हैं और टीम के नियमित कप्तान ने अब तक विदेश में कोई मैच नहीं खेला है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बीसीसीआई का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। फैंस का कहना है कि बीसीसीआई आलू-प्याज बेचने की तरह कप्तानी बांट रही है।
इस साल भारत ने पहला मैच लोकेश राहुल की अगुवाई में खेला था। इसके बाद एक मैच में विराट कोहली ने भारत की कप्तानी की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी राहुल कप्तान रहे। वहीं, वेस्टइंडीज और श्रींलका के खिलाफ रोहित शर्मा ने कप्तानी की।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऋषभ पंत, आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह भारत के कप्तान रहे। इस दौरान अभ्यास मैच में दिनेश कार्तिक ने भी भारत की कप्तानी की। अब शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम खेलेगी।
एक यूजर ने कहा कि बीसीसीआई कप्तानी की कुर्सी रखकर खिलाड़ियों के साथ खेल रही है और सभी को समय-समय पर कप्तानी का मौका मिल रहा है। कुछ ट्रोल्स ने कहा कि विराट के जाने के बाद कोई भी खिलाड़ी कप्तानी का भार नहीं उठा पा रहा है।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज बनाम भारत वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 22 जुलाई
- दूसरा वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 24 जुलाई
- तीसरा वनडेः क्वीन्स पार्क ओवल, 27 जुलाई
- पहला टी-20: त्रिनिदाद, 29 जुलाई
- दूसरा टी-20: सेंट किट्स, एक अगस्त
- तीसरा टी-20: सेंट किट्स, दो अगस्त
- चौथा टी-20: लॉडरहिल, फ्लोरिडा, छह अगस्त
- पांचवां टी-20: लॉडरहिल, फ्लोरिडा, सात अगस्त