इस भारतीय क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल, बोले- चयन की प्रकिया समझ से परे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बल्लेबाज और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारत ‘ए’ या भारत ‘बी’ टीम में स्थान नहीं दिए जाने पर बीसीसीआई के चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। बंगाल के लिए घरेलू और प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाला यह बल्लेबाज भारतीय टीमों के चयन से नाखुश हैं।
बीसीसीआई द्वारा पिछले सप्ताह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए 6 टीमों की घोषणा की गई है, जिनमें से किसी भी टीम में मनोज को जगह नहीं मिली है। जिसके बाद 32 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि, 'जब खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है तो उसे उसका इनाम दिया जाना चाहिए।
दरअसल बीसीसीआई द्वारा साउथ अफ्रीका 'ए' के खिलाफ चार दिवसीय मैच, दलीप ट्रॉफी और साउथ अफ्रीका 'ए' एवम ऑस्ट्रेलिया 'ए' के साथ खेले जाने वाली सीरीज के लिए इंडिया 'ए' और इंडिया 'बी' टीमों की घोषणा की गई है। इनमें से किसी भी टीम में मनोज का नाम नहीं है।
ट्विटर पर जताई निराशा
मनोज तिवारी ने पिछले सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी में 109.33 की औसत से 328 रन बनाए। उन्होने देवधर ट्रॉफी में 179 की औसत से 179 रन बनाए। इस तरह उन्होंने घरेलू वनडे सत्र में कुल 507 रन बनाए। यह भारत में घरेलू सीजन में लिस्ट- A की औसत के तहत सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले स्कोर 400 रन तक का था।
इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ और दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ होने वाले चतुष्कोणीय टूर्नामेंट के लिए भारत ‘ए’ या भारत ‘बी’ टीम में नहीं चुना। तिवारी 12 वनडे और 3 टी-20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
How many batsmen are there in the history of Indian cricket who has an average of 100 plus in the Vijay Hazare and Deodhar trophy both in the same year ??
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) July 23, 2018
इसके बाद निराश मनोज ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में कितने ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिनका विजय हजारे और देवधर ट्रॉफी में 100 से अधिक का औसत रहा है और वह भी एक ही साल में?'
मनोज ने कहा, 'मुझे यह अहसास हुआ है कि टीम के लिए किए गए आपके काम की पहचान नहीं होती। लोग केवल स्कोरशीट पर नंबर देखना चाहते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि हम किस प्रकार की पिच पर खेले हैं और मैच का परिणाम क्या था?'