फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   manish pandey says it is difficult to bat at no 5

मनीष पांडे ने बयां किया अपना दर्द, कहा- पहले तीन बल्लेबाज खेल जाते हैं ज्यादा ओवर

Fri, 23 Feb 2018 06:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
manish pandey says it is difficult to bat at no 5
मनीष पांडे
क्रिकेट में कई खिलाड़ियों का कई मैदानों से कुछ खास कनेक्शन जुड़ा होता है। ऐसा ही कनेक्शन जुडा है मनीष पांडे का सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क के साथ। बुधवार को टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर खेले गए मैच में पांडे ने 48 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए। 
विज्ञापन


बता दें कि 9 साल पहले इसी मैदान पर मनीष पांडे ने टी20 में शतक जड़ा था। यह शतक उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए लगाया था और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। 
विज्ञापन


28 साल के नैनीताल में जन्मे मनीष पांडे ने बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार पारी खेलकर साबित कर दिया कि यह मैदान उनके लिए लकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वन-डे में भी मैं यहां खेलना चाहता था

manish pandey says it is difficult to bat at no 5
मनीष पांडे - फोटो : File
मैच के बाद पांडे ने कहा कि मैं वन-डे सीरीज के दौरान भी यहां खेलना चाहता। मैं अपनी टीम में चुने जाने का इंतजार कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सेंचुरियन का यह ग्राउंड मेरे लिए हमेशा अच्छा साबित हुआ है। इस मैदान पर लगाया गया मुझे अपना पहला आईपीएल शतक आज भी याद है। 

5 नंबर पर बल्लेबाज करना है कठिन काम

manish pandey says it is difficult to bat at no 5
manish pandey
मनीष पांडे का कहना है कि टीम इंडिया में 5 नंबर बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं है और यह तब और मुश्किल हो जाता है जब आपके टॉप ऑर्डर खासकर पहले तीन बल्लेबाज मिलकर 35 ओवर खेल जाते हैं। 

मुझसे पहले इस नंबर पर सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन उनकी बराबरी कर पाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण काम है। इस नंबर बैटिंग करने वाले बल्लेबाज के जहन में साफ होना चाहिए कि आपको पहली बॉल से रन बनाने हैं, चाहे वह टी20 हो या फिर वन-डे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed