फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mahela Jayawardena, Shaun Pollock, Janette Brittin to be inducted into ICC Hall of Fame

ICC Hall of Fame: महेला जयवर्धने, शॉन पोलॉक और ब्रिटिन को मिला सम्मान, दिग्गजों की सूची में जुड़े तीन बड़े नाम

Sat, 13 Nov 2021 05:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Nov 2021 05:14 PM IST
सार

श्रीलंकाई दिग्गज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर शॉन पोलॉक और इंग्लैंड की दिवंगत जेनेट ब्रिटिन को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इन तीनों पूर्व क्रिकेटरों को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले यह सम्मान दिया जाएगा। इन्हें यह सम्मान सर क्लाइव लॉयड द्वारा दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Mahela Jayawardena, Shaun Pollock, Janette Brittin to be inducted into ICC Hall of Fame
आईसीसी हॉल ऑफ फेम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

श्रीलंकाई दिग्गज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर शॉन पोलॉक और इंग्लैंड की दिवंगत जेनेट ब्रिटिन को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इन तीनों पूर्व क्रिकेटरों को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले यह सम्मान दिया जाएगा। इन्हें यह सम्मान सर क्लाइव लॉयड द्वारा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में उन दिग्गज क्रिकेटरों को शामिल किया जाता है जिन्होंने खेल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी और तब से अब तक 109 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिन अब इस दुनिया में नहीं हैं। इंग्लैंड की इस पूर्व क्रिकेटर का 2017 में कैंसर से निधन हो गया था। वह 19 साल तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा रहीं और महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।  


इनके अलावा महेला जयवर्धने श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार रहे> रिटायरमेंट के बाद वह कोचिंग की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्हें हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया था।

पोलॉक की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर रहे। वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में 3000 रन और 300 विकेट चटकाए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed