फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Madras High Court sentences TamilNadu IPS officer in contempt case filed by MS Dhoni

MS Dhoni: अवमानना मामले में तमिलनाडु के IPS अधिकारी को 15 दिन की कैद, धोनी की याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला

Fri, 15 Dec 2023 01:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Dec 2023 01:51 PM IST
सार

न्यायमूर्ति एस एस सुंदर और न्यायमूर्ति सुंदर मोहन की खंडपीठ ने संपत कुमार को सजा के खिलाफ अपील करने में सक्षम बनाने के लिए सजा के कार्यान्वयन को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Madras High Court sentences TamilNadu IPS officer in contempt case filed by MS Dhoni
सुरेश रैना और धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मद्रास हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दायर अदालत की अवमानना के मामले में शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार को 15 दिन की कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

Madras High Court sentences TamilNadu IPS officer in contempt case filed by MS Dhoni
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व कप्तान ने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए आईपीएस अधिकारी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Madras High Court sentences TamilNadu IPS officer in contempt case filed by MS Dhoni
मद्रास हाई कोर्ट - फोटो : PTI
हालांकि, न्यायमूर्ति एस एस सुंदर और न्यायमूर्ति सुंदर मोहन की खंडपीठ ने संपत कुमार को सजा के खिलाफ अपील करने में सक्षम बनाने के लिए सजा के कार्यान्वयन को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

Madras High Court sentences TamilNadu IPS officer in contempt case filed by MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी वाले मामले में उनका (माही) नाम आने के लिए 2014 में दायर मानहानि के मुकदमे के जवाब में दायर अपने जवाबी हलफनामे में न्यायपालिका के खिलाफ संपत कुमार द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए संपत कुमार को दंडित करने की मांग की थी। साथ ही 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई थी।

Madras High Court sentences TamilNadu IPS officer in contempt case filed by MS Dhoni
सचिन तेंदुलकर और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के सम्मान में सात (7) नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है। भारत ने इस अनुभवी खिलाड़ी और शानदार कप्तान के मार्गदर्शन में तीन आईसीसी खिताब जीते थे। जब तक धोनी खेलते थे, तब तीन ही आईसीसी टूर्नामेंट हुआ करते थे और धोनी तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed