{"_id":"69ede3e3c78bb31dc1075df8","slug":"lungi-ngidi-reacts-after-being-discharged-from-hospital-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lungi Ngidi Injury: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आया लुंगी एनगिडी का रिएक्शन, चोट को लेकर क्या बोले गेंदबाज?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lungi Ngidi Injury: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आया लुंगी एनगिडी का रिएक्शन, चोट को लेकर क्या बोले गेंदबाज?
Sun, 26 Apr 2026 03:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2026 03:37 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
लुंगी एनगिडी
- फोटो : IANS
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं करने वालों को धन्यवाद कहा और बताया कि अब उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए
- फोटो : IANS
कैसे हुआ हादसा?
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल हो गए थे। यह हादसा पंजाब की पारी के तीसरे ओवर में हुआ। मिड-ऑफ से दौड़ते हुए कैच लेने की कोशिश में एनगिडी संतुलन खो बैठे और गिरते समय उनके सिर का पिछला हिस्सा जमीन से जोर से टकरा गया। चोट इतनी गंभीर थी कि तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा। मेडिकल टीम ने एहतियातन उनके गले में नेक ब्रेस लगाया और स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि इलाज के दौरान वह होश में थे और डॉक्टरों से बातचीत भी कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। भारी ट्रैफिक के बावजूद एनगिडी को महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका।

- फोटो : ANI
अस्पताल से मिली छुट्टी
एनगिडी को मैच के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान उनके सिर और गर्दन के पिछले हिस्से में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। टीम के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है और फिलहाल कोई खतरा नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है।