फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super Giants reportedly decided to release KL Rahul retain Mayank Yadav ahead of IPL 2025 auction

IPL: केएल राहुल को रिलीज करेगी लखनऊ सुपरजाएंट्स? रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा, मयंक पर भी सामने आई जानकारी

Wed, 23 Oct 2024 03:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Oct 2024 03:08 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ प्रबंधन ने टीम में राहुल के भविष्य को लेकर काफी चर्चा की है और इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि फ्रेंचाइजी उनके साथ आगे नहीं बढ़ेगी।

विज्ञापन
Lucknow Super Giants reportedly decided to release KL Rahul retain Mayank Yadav ahead of IPL 2025 auction
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपरजाएंट्स कप्तान केएल राहुल के साथ राहें जुदा कर सकती है। राहुल के नेतृत्व में लखनऊ की टीम इस सीजन प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। 2022 से राहुल लखनऊ टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीन साल तक टीम की कमान संभालने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी शायद ही उन्हें रिटेन करेगी। 
विज्ञापन

लखनऊ के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने के अलावा राहुल का प्रदर्शन नहीं कर पाना भी टीम प्रबंधन को उनसे अलग करने का कारण बन रहा है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ प्रबंधन ने टीम में राहुल के भविष्य को लेकर काफी चर्चा की है और इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि फ्रेंचाइजी उनके साथ आगे नहीं बढ़ेगी। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने बताया, हमने कई बार टीम प्रबंधन के साथ राहुल की भूमिका लेकर चर्चा की और इस नतीजे पर पहुंचे कि टीम उनके बिना ही आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में बेहतर है राहुल का रिकॉर्ड 
आईपीएल के अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल राहुल आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी में बड़े खरीददारों में शामिल हो सकते हैं। हाल के सीजन में उनका स्ट्राइक रेट उन्हें इसका दावेदार बनाता है। राहुल ने 2022 सीजन में 135.38 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए थे, जबकि इसके बाद के सीजन में उनकी फॉर्म गिर गई थी और उनका स्ट्राइक रेट 113.22 तक गिर गया था। 2024 सीजन में राहुल ने 136.13 के स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे, लेकिन 2023 सीजन के बीच में चोटिल होने के कारण उनकी लय गड़बड़ा गई थी। राहुल ने अब तक आईपीएल में 132 मैच खेले हैं और 134.61 के स्ट्राइक रेट से 4683 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और 37 अर्धशतक शामिल है। उनका मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड होने के बावजूद लखनऊ फ्रेंचाइजी अन्य विकल्पों को तलाश रहा है। 
विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है लखनऊ
राहुल को रिलीज किया जाता है तो लखनऊ की टीम तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जिसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव, लेग स्पिनर बिश्नोई और वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन शामिल है। मयंक यादव ने इस सीजन अपनी गति से सभी को प्रभावित किया था और माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें अच्छी कीमत पर रिटेन करेगी। मयंक ने हालांकि 2024 सीजन में सिर्फ चार मैच ही खेले थे और वह चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। मयंक ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से भारत के लिए डेब्यू किया था। माना जा रहा है कि लखनऊ की टीम 11 से 14 करोड़ तक की कीमत में मयंक को रिटेन कर सकती है। 

रिलीज करने के बाद नीलामी में राहुल पर बोली लगाएगा लखनऊ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज रवि बिश्नोई भी लखनऊ की रिटेंशन लिस्ट में शामिल हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय के पूर्व नंबर एक गेंदबाज ने 2024 सीजन के 14 मैचों में 10 विकेट झटके थे। बिश्नोई भी अच्छी कीमत पर रिटेन किए जा सकते हैं। वहीं, पूरन भी लखनऊ की टीम में बरकरार रह सकते हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने मध्य क्रम में अहम भूमिका निभाई है और बल्ले से काफी प्रभावित किया है। केएल राहुल को रिलीज करने के फैसले के बावजूद ऐसी अटकलें हैं कि फ्रेंचाइजी नीलामी में उनके लिए फिर से बोली लगा सकती है, भले ही वह अधिक संतुलित कीमत पर हो। रिटेन या रिलीज करने को लेकर हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। सभी फ्रेंचाइजी के पास इसका निर्णय करने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed