फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG vs MI IPL 2025 Tilak Varma Retired Out Reason Hardik Pandya Suryakumar Yadav Cricketers Reaction

LSG vs MI: तिलक IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज, सूर्यकुमार-हरभजन भी चौंके, हार्दिक ने दी सफाई

Sat, 05 Apr 2025 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Apr 2025 09:14 AM IST
सार

मैच के दौरान मुंबई की पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद से पहले अचानक तिलक रिटायर्ड आउट होकर अचानक पवेलियन लौटते दिखे। उस वक्त वह 23 गेंद में दो चौके की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं मामला क्या है...

विज्ञापन
LSG vs MI IPL 2025 Tilak Varma Retired Out Reason Hardik Pandya Suryakumar Yadav Cricketers Reaction
तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में भी विवादों का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में एक ऐसा फैसला लिया गया, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका कर रख दिया। दरअसल, मैच में एक अहम मोड़ पर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या से बातचीत करने के बाद बल्लेबाज तिलक वर्मा ने रिटायर्ड आउट होने का फैसला लिया। उस वक्त मुंबई को जीत के लिए सात गेंद में 24 रन की जरूरत थी। इस फैसले ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
विज्ञापन


फैंस तिलक के इस फैसले को समझ नहीं पा रहे हैं, जबकि तिलक काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और मुंबई के लिए वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर आए थे। तिलक की जगह मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी के लिए आए जो कि बड़े हिट्स के लिए नहीं जाने जाते हैं। नतीजा यह हुआ कि 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर सैंटनर दो रन ले पाए। आखिरी छह गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 22 रन की दरकार था, लेकिन टीम नौ ही रन बना सकी। न तो हार्दिक और न ही सैंटनर आखिरी ओवर में कोई बड़ी हिट लगा पाए। मुंबई की टीम लखनऊ के खिलाफ 12 रन से हार गई। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरकरार रखा अपना दबदबा, हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम
Trending Videos

19वें ओवर में रिटायर्ड आउट हुए तिलक
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही, लेकिन नमन धीर के 24 गेंद में 46 रन और सूर्यकुमार यादव के 43 गेंद में 67 रन ने मुंबई को 150 के पार पहुंचाया। इन दोनों के आउट होने के बाद जिम्मेदारी तिलक और हार्दिक पर आई, लेकिन 19वें ओवर की आखिरी गेंद से पहले अचानक तिलक रिटायर्ड आउट होकर अचानक पवेलियन लौटते दिखे। उस वक्त वह 23 गेंद में दो चौके की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे। तिलक के रिटायर्ड आउट होने के फैसले ने खुद मुंबई के खिलाड़ियों को भी चौंका दिया। सूर्यकुमार यादव कोच जयवर्धने की ओर इशारा करते हुए कहते हुए दिख रहे थे कि ये क्या है? ऐसा क्यों हो रहा है? इस पर जयवर्धने ने उनकी कान में कुछ कहा। 

रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज
फैंस ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि अगर मुंबई के पास लोअर ऑर्डर में कीरोन पोलार्ड या ड्वेन ब्रावो जैसे हार्ड हिटर्स होते तो यह फैसला जायज था, लेकिन सैंटनर के लिए तिलक को रिटायर्ड आउट करने का फैसला समझ से परे है। तिलक आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले आर अश्विन (2022), अथर्व तायदे (2023), साई सुदर्शन (2023) ऐसा कर चुके हैं। 



यह भी पढ़ें: LSG vs MI: आईपीएल मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बने हार्दिक, टी20 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

हार्दिक ने फैसले के पीछे बताया यह कारण
मैच के बाद कप्तान हार्दिक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा, 'ऐसा होना ही था, क्योंकि हमें बड़े हिटस् की जरूरत थी। तिलक ऐसा कर पाने में समर्थ नहीं थे। क्रिकेट में कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन आपसे नहीं हो पाता है। मुझे लगता है कि यह फैसला खुद ही यही जाहिर करता है कि हमने ऐसा क्यों किया। मैं किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता। इस विफलता की जिम्मेदारी पूरी बैटिंग यूनिट को लेनी चाहिए। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम कमतर रह गए।'

टी20 में तिलक का है शानदार रिकॉर्ड
आश्चर्य की बात तो यह है कि तिलक का आईपीएल में 143.14 और टी20 में 155.08 का स्ट्राइक रेट है। वह एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और टी20 में लगातार दो शतक लगा चुके हैं। तिलक के जाने पर बल्लेबाजी करने आए सैंटनर दो गेंद में दो रन बना सके। वहीं हार्दिक 16 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं थे। उन्हें नेट्स के दौरान घुटने पर चोट लगी थी। इससे पहले मिचेल मार्श के 31 गेंद में 60 रन और एडेन मार्करम के 38 गेंद में 53 रन की बदौलत लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन का स्कोर बनाया था। आयुष बदोनी ने 19 गेंद में 30 रन और डेविड मिलर ने 14 गेंद में 27 रन की पारी खेली थी। हार्दिक ने पांच विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed