{"_id":"67f022794e2be6296001fa5c","slug":"ipl-2025-lsg-vs-mi-result-lucknow-super-giants-vs-mumbai-indians-key-highlights-analysis-points-table-update-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरकरार रखा अपना दबदबा, हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरकरार रखा अपना दबदबा, हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम
Fri, 04 Apr 2025 11:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:49 PM IST
सार
लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी पचासा जड़ा लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए।
विज्ञापन
अंक तालिका का हाल
लखनऊ का मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है और उसने इस मैच में भी अपना दबदबा बरकरार रखा है। लखनऊ का मुंबई के खिलाफ अब जीत हार का रिकॉर्ड 6-1 हो गया है। लखनऊ ने आईपीएल 2025 में अब तक चार मुकाबले खेले हैं और उसे दो में हार और इतने ही मैच में जीत मिली है। लखनऊ इस मैच में जीत के साथ ही अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई ने भी चार मैच खेले हैं और वह एक जीत तथा तीन हार के साथ सातवें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें: LSG vs MI: आईपीएल मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बने हार्दिक, टी20 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

मुंबई की शुरुआत रही खराब
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रन के अंदर विल जैक्स और रियान रिक्लेटन के विकेट गंवा दिए। जैक्स पांच और रिक्लेटन 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार और नमन धीर ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। नमन हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गए और 24 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तिलक वर्मा को उतारा जिन्होंने सूर्यकुमार का अच्छा साथ निभाया।

सूर्यकुमार की आक्रामक बल्लेबाजी
सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखा। सूर्यकुमार को आवेश खान ने आउट किया। सूर्यकुमार के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या उतरे। अंतिम ओवर से ठीक पहले तिलक वर्मा 25 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए और उनकी जगह क्रीज पर मिचेल सैंटनर उतरे। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। हार्दिक ने आवेश की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन आवेश लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहे। हार्दिक 16 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैंटनर भी दो रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश सिंह राठी को एक-एक विकेट मिले।
ये भी पढ़ें: LSG vs MI: पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज बने मिचेल मार्श, इस सीजन का लगाया तीसरा पचासा

हार्दिक ने रचा इतिहास
इससे पहले, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस को 204 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट झटके। हार्दिक इसके साथ ही आईपीएल के किसी मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इतना ही वह कप्तान के तौर पर सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने इस मामले में अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है। कुंबले और हार्दिक के कप्तान के तौर पर एक समान 30-30 विकेट हैं।

मार्श ने पावरप्ले में दिखाया दम
पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्श ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन विग्नेश पुथुर ने उन्हें आउट कर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई। मार्श 31 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लखनऊ ने दो और विकेट जल्द गंवा दिए। कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निकोलस पूरन ने 12 रन बनाए। मार्करम हालांकि डटे रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। मार्करम भी 38 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, आयुष बडोनी ने 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली।

अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने अपना दम दिखाया और लखनऊ का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। इस बीच हार्दिक के पास अंतिम ओवर में हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वह चूक गए। हार्दिक ने पहले 20वें ओवर की चौथी गेंद पर मिलर को आउट किया जो 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने इसकी अगली गेंद पर आकाश दीप को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। मुंबई के लिए हार्दिक के अलावा ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार और विग्नेश पुथुर को एक-एक विकेट मिला।