फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match 53, Captain and Vice-Captain

LSG vs KKR: जीत का चौका लगाने उतरेगी लखनऊ की टीम, कोलकाता के लिए हर मैच जीतना जरूरी, ये हो सकती है संभावित प्लेइंग-11

Sat, 07 May 2022 02:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 May 2022 02:24 PM IST
सार

राहुल अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 10 मैचों में 451 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में छह रन की जीत में उन्होंने 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

विज्ञापन
Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match 53, Captain and Vice-Captain
कोलकाता के कप्तान श्रेयस और लखनऊ के कप्तान राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 53वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना करेगी। लखनऊ की टीम पिछले लगातार तीन मैच से जीत रही है और आज जीत का चौका लगाने उतरेगी। वहीं, कोलकाता के लिए यहां से हर मुकाबला करो या मरो वाला है। हारने पर टीम के लिए प्लऑफ का रास्ता मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


केकेआर को लखनऊ के कप्तान केएल राहुल से सतर्क रहना होगा जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। लखनऊ ने राहुल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अभी तक 10 में से सात मैच जीते हैं और वह 14 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। लखनऊ की टीम जहां प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने के करीब है, वहीं कोलकाता के 10 मैचों में चार जीत से आठ अंक हैं और वह अभी आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन

कप्तान राहुल हैं प्रचंड फॉर्म में
राहुल अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने 10 मैचों में 451 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में छह रन की जीत में उन्होंने 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। केकेआर के गेंदबाजों उमेश यादव, टिम साउदी, शिवम मावी और सुनील नरेन के लिए राहुल को रोकना बड़ी चुनौती होगी, लेकिन लखनऊ के अन्य बल्लेबाजों जैसे क्विंटन डिकॉक, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या को भी अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।

इसके अलावा ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर का प्रदर्शन भी काफी मायने रखेगा। पिछले मैच में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहसिन खान हर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन दुष्मंथा चमीरा, होल्डर और क्रुणाल पांड्या को दिल्ली के खिलाफ खराब प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। स्पिनर रवि बिश्नोई और कृष्णप्पा गौतम के चार-चार ओवर भी महत्वपूर्ण होंगे।

केकेआर के लिए ओपनर चिंता का सबब
इस बीच केकेआर के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके सलामी बल्लेबाज हैं जो रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। केकेआर ने शीर्ष क्रम में विभिन्न संयोजन आजमाए, लेकिन कोई भी कारगर साबित नहीं हुआ। अगर एरॉन फिंच और बाबा इंद्रजीत फिर से पारी की शुरुआत करते हैं तो दोनों को आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10 मैचों में 324 रन बनाए हैं, जो उनकी प्रतिभा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने केवल दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्हें आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा और बड़ी पारी खेलनी होगी।

रसेल के कमाल की जरूरत
केकेआर के टीम प्रबंधन को हालांकि इस बात की खुशी होगी कि राजस्थान के खिलाफ उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने मैच विजेता पारियां खेली। आक्रामक आंद्रे रसेल के साथ यह जोड़ी लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण पर हावी हो सकती है। केकेआर स्पिनर अनुकुल रॉय को टीम में रख सकती है, जिन्होंने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स से यह मैच जीतकर लगातार पांच हार का सिलसिला तोड़ा था।
विज्ञापन

संभावित प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई।

कोलकाता नाइट राइडर्स: एरॉन फिंच, बाबा इंद्रजीत, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, टिम साउदी, अनुकुल रॉय, शिवम मावी, उमेश यादव।

टीम इस प्रकार हैं
कोलकाता नाइट राइडर्स : एरॉन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नीतीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, अशोक शर्मा, पैट कमिंस, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अमन खान, आंद्रे रसेल, अनुकुल रॉय, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, रमेश कुमार, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन।

लखनऊ सुपर जाएंट्स : केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, एविन लुईस, मनीष पांडे, क्विंटन डिकॉक, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा, शाहबाज नदीम, मोहसिन खान, मयंक यादव, अंकित राजपूत, अवेश खान, एंड्रयू टाय, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, करण शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed