फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lokesh rahul is out for first test against bangladesh due to illness

फिटनेस टेस्ट में फेल हुए लोकेश राहुल, हुए टीम से बाहर

Sun, 07 Jun 2015 02:47 PM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
lokesh rahul is out for first test against bangladesh due to illness

10 जून को बांग्लादेश में होने वाले इकलौते टेस्ट मैच में चयनित हुए टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज लोकेश राहुल को फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए।

विज्ञापन


शनिवार को कोलकाता में हुए फिटनेस टेस्ट में वह अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए। मामले की जानकारी बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने दी।

अनुराग ठाकुर के अनुसार लोकेश राहुल बीमार है। इस कारण उनका बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना नामुमकिन है। वहीं, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि राहुल के स्थान पर किसे टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन


लोकेश राहुल ने पिछले साल दिसबंर माह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट सिडनी में टेस्ट क्रिकेट का आगाज किया था। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 110 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली को लेकर शास्‍त्री ने दिया यह बयान

lokesh rahul is out for first test against bangladesh due to illness

बांग्लादेश दौरे में टीम इंडिया के अंतरिम कोच रवि शास्‍त्री ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली को शुक्रिया कहा है। शास्‍त्री इस वक्त टीम के डायरेक्टर और कोच दोनों की भूमिका में है।

हाल ही में कोहली ने शास्‍त्री को टीम में डायरेक्टर बनाए रखने और फिलहाल बांग्लादेश दौरे में कोच बनाए जाने पर हर्ष जताया था और कहा था कि शास्‍त्री के होने से टीम का मनोबल बढ़ता है।

शास्‍त्री ने कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कोहली दिल का साफ है। जो मन में होता है वह कह देता है, अगर वह कुछ कहते हैं तो इसका मतलब वह दिल से कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed