फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten10 tennis ball cricket tournament Tuesday match full schedule Lucknow vs Venkateshwar Lions

LLC Ten10: एलएलसी टेन10 में आज भी खेले जाएंगे चार मुकाबले, लखनऊ और वेंकेटश्वर लायंस के बीच मैच से होगी शुरुआत

Tue, 18 Feb 2025 08:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 08:50 AM IST
सार

इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जो खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 फरवरी को हुई थी और इसका फाइनल मुकाबला शनिवार 22 फरवरी को खेला जाना है। लीग चरण में अब आठ मुकाबले शेष रह गए हैं और इसके बाद 20 फरवरी से शीर्ष तीन टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
LLC Ten10 tennis ball cricket tournament Tuesday match full schedule Lucknow vs Venkateshwar Lions
एलएलसी टेन10 - फोटो : Screen Grab

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एलएलसी) द्वारा आयोजित किया जा रहा टेनिस बॉल क्रिकेट का टूर्नामेंट एलएलसी टेन10 में आज भी चार मुकाबले खेले जाएंगे। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और अब तक टूर्नामेंट में 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। प्रशंसकों में इसका रोमांच बढ़ रहा है और फैंस इस अनोखी लीग का आनंद उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

एलएलसी टेन10 में हिस्सा ले रहीं 12 टीमें 
इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जो खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 फरवरी को हुई थी और इसका फाइनल मुकाबला शनिवार 22 फरवरी को खेला जाना है। लीग चरण में अब आठ मुकाबले शेष रह गए हैं और इसके बाद 20 फरवरी से शीर्ष तीन टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण वेव्स ओटीटी और अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलसी टेन10 में आज का कार्यक्रम
एलएलसी टेन10 में मंगलवार को चार मैच होंगे जिसका पहला मुकाबला सुबह 11 बजे लखनऊ पैंथर्स और वेंकटेश्वर लायंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच के बाद दोपहर दो बजे से इन्वर्टिस सुपर किंग्स का सामना ब्रज वारियर्स से होगा। वहीं, दिन के तीसरे मैच में सुपर स्ट्राइकर्स की भिड़ंत शाम को पांच बजे से गाजियाबाद टाइगर्स से होगी। मंगलवार को आखिरी मुकाबले में मेरठ इन्वेडर्स का सामना डेस्प्रिंग ईग्लस से होगा। मेरठ और डेस्प्रिंग के बीच मुकाबला रात आठ बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन

लखनऊ ने मेरठ को हराया
केरासा लखनऊ पैंथर्स ने सोमवार को खेले गए मैच में मेरठ इन्वेडर्स को 56 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ पैंथर्स ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 121 रन बनाए थे। लखनऊ के लिए शिवम कमबोज ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। वहीं, मेरठ की ओर से कामरान खान ने चार विकेट लिए। जवाब में मेरठ इन्वेडर्स की टीम आठ ओवर में 65 रन पर सिमट गई थी। 

बुंदेलखंड ने गाजियाबाद को पांच रन से हराया
बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने रोमांचक मुकाबले में गाजियाबाद टाइगर्स को पांच रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड ने 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 114 रन बनाए थे। जवाब में गाजियाबाद की टीम अच्छी शुरुआत को नहीं भुना सकी और 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 109 रन ही बना सकी। गाजियाबा को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की दरकार थी, लेकिन टीम 11 रन ही बना सकी।

सुपर चैलेंजर्स पर भारी पड़े ब्रज वारियर्स
ब्रज वारियर्स ने एलएलसी टेन10 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ गेंद शेष रहते ही सुपर चैलेंजर्स को छह विकेट से हराया था। सोमवार को खेले गए इस मैच में सुपर चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 83 रन बनाए थे, लेकिन ब्रज वारियर्स ने 8.3 ओवर में चार विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया था। 

बुंदेलखंड ने काशी को एकतरफा अंदाज में हराया
बुंदेलखंड ने सोमवार को अपने दूसरे मैच में काशी नाइट्स को एकतरफा अंदाज में हराया था।  बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने एलएलसी टेन10 के मुकाबले में काशी नाइट्स को 53 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। बुंदेलखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाए थे, जवाब में काशी नाइट्स की टीम 9.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed