{"_id":"677cfe087ce09d9c880b6e40","slug":"llc-ten10-lucknow-team-will-play-in-the-biggest-tennis-ball-tournament-llc-ten10-brett-lee-will-mentor-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLC TEN10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी लखनऊ की टीम, ब्रेट ली करेंगे मेंटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC TEN10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी लखनऊ की टीम, ब्रेट ली करेंगे मेंटर
Tue, 07 Jan 2025 03:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:42 PM IST
सार
इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालिफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
LLC टेन-10 में रजिस्टर करने के लिए QR कोड को स्कैन करें
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट मिलकर लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके ट्रायल 15 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये जाएंगे। इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालिफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा, लीग के उत्कृष्ट 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेता टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यानी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ - साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ से आपको क्यों खेलना चाहिए
-अगर आपका टीम में चयन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
-इस टूर्नामेंट में ब्रेट ली, क्रिस गेल, हरभजन सिंह, इरफान पठान और सुरेश रैना जैसे दिग्गज टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
-अगर लखनऊ टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरवान्वित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कहते हैं लखनऊ टीम के मालिक
केरासा ग्रुप के एमडी अरविंद सिंह ने कहा कि एलएलसीटेन10 में केरासा ग्रुप अपनी टीम केरासा लखनऊ पैंथर्स लेकर आया है। इसके मेंटर तेज गेंदबाज ब्रेट ली होंगे। ऐसे युवा जो सालों से क्रिकेट में कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे हैं अब वह अपने सपनों की पिच पर खेल सकते हैं। केरासा लखनऊ पैंथर्स उन्हें ये मौका दे रहा है। राजधानी के युवाओं से अरविंद सिंह ने कहा कि लखनऊ की टीम का हिस्सा बनकर शहर का गौरव बढ़ाने का, क्रिकेट की दुनिया में पहचान कमाने का और खुद को साबित करने का ये समय है। सिंह ने कहा कि आप चाहे गेंदबाज हों, बल्लेबाज हों या गली क्रिकेटर हों सभी को अपना कौशल साबित करने का मौका दिया जा रहा है। लखनऊ टीम से खेलने के लिए अभी रजिस्टर करें और क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा करें। शहर के उन युवाओं के लिए ये बड़ा मौका है जो लंबे समय से एक बेहतरीन अवसर की तलाश में थे उनके दरवाजे पर इस मौके ने दस्तक दी है अब जरूरी है वे इस असर का लाभ उठाएं।