फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten-10: Super Challengers defeated Kanpur Chiefs by 5 wickets, won by four ball remaining

LLC Ten-10: रोमांचक मैच में सुपर चैलेंजर्स ने कानपुर चीफ्स को 5 विकेट से हराया, चार गेंद शेष रहते जीता मुकाबला

Wed, 19 Feb 2025 01:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Feb 2025 01:54 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए थे। जवाब में सुपर चैलेंजर्स ने 9.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
LLC Ten-10: Super Challengers defeated Kanpur Chiefs by 5 wickets, won by four ball remaining
एलएलसी टेन-10 - फोटो : LLC Ten 10

विस्तार

एलएलसी टेन-10 में सुपर चैलेंजर्स ने कानपुर चीफ्स को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए थे। जवाब में सुपर चैलेंजर्स ने 9.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही कानपुर के सुपर सिक्स में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर चीफ्स की पारी
कानपुर चीफ्स ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कानपुर को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। तब आकिफ खान 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें प्रीतम बारी ने आउट किया था। इसके बाद 59 पर दूसरा विकेट गिरा। महिपाल सिंह को अब्दुल्लाह ने आउट किया। महिपाल 16 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रवि बनारस चार गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। अरविंद एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने रन आउट होने से पहले 23 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। राहुल ढाका एक रन बनाकर आउट हुए। दिक्कू ठाकुर दो रन और सतीश एक रन बनाकर नाबाद रहे। सुपर चैलेंजर्स की ओर से प्रीतम बारी, सैफ मलिंगा, अब्दुल्लाह भाई और राजेश नायडू को एक-एक विकेट मिला।



सुपर चैलेंजर्स की पारी
107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर चैलेंजर्स की टीम को शानदार शुरुआत मिली। बिट्टू मैक्सी और मुकेश यादव ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। बिट्टू ने 15 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 36 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, मुकेश यादव ने नौ गेंद में 17 रन बनाए। कप्तान दीपक गधावी ने तीन रन और विनीत सिंह ने छह रन बनाए। अजय सिंह बिष्ट 14 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रीतम बारी चार रन बनाकर आउट हुए। ओकेंद्र पाल सिंह चार रन बनाकर नाबाद रहे। कानपुर चीफ्स की ओर से कृष्णा मुर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि गौरव को दो विकेट मिले। सुपर चैलेंजर्स ने चार गेंद रहते पांच विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed