फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live update of Kolkata Knight Riders vs Kings eleven Punjab Match 18 at Eden Garden Stadium

KKRvKXIP: राहुल-गेल के तूफान में उड़ा KKR, किंग्स इलेवन पंजाब की 9 विकेट से एकतरफा जीत

Sat, 21 Apr 2018 08:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Live update of Kolkata Knight Riders vs Kings eleven Punjab Match 18 at Eden Garden Stadium
खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाबाद 62 रन और केएल राहुल (60) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने केकेआर पर डकवर्थ लुईस के आधार पर 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। पंजाब की ये 5 मैच में चौथी जीत है। उन्होंने अपना एकमात्र मुकाबला RCB के खिलाफ गंवाया था। कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर खेले गए आईपीएल के 18वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर्स में 191 रन बनाए थे। जवाब में गेल और केएल राहुल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 8.2 ओवर में ही 96 बन बना लिए।
विज्ञापन


छक्के चौकों की बारिश के बीच आसमां से इंद्र देव ने भी पानी की फूहारें छोड़ दी। मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। वर्षाबाधित मैच में डकवर्थ लुईस के आधार पर मैच 13 ओवर का कर दिया गया। अब KXIP के सामने संशोधित लक्ष्य 125 था, गेल-राहुल के सामने 28 गेंद पर 19 रन की आसान सी चुनौती थी। जिसका पीछा करने के दौरान केएल राहुल (60) के रूप में केकेआर को एकमात्र सफलता मिली। सुनील नरेन ने उन्हें डीप मिड विकेट पर टॉम करन के हाथों झिलवाया।
विज्ञापन


इसके पहले क्रिस लिन(74) और कप्तान दिनेश कार्तिक(43) के साहसिक प्रदर्शन के बूते मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स ने पंजाब के सामने निर्धारित 20 ओवर्स में 192 रन का लक्ष्य रखा था। केकेआर की ओर से लिन, कार्तिक के अलावा महज रॉबिन उथप्पा(34) ही क्रीज पर टिक पाए। इन तीनों के अलावा केकेआर के सारे बल्लेबाज आया राम-गया राम की तर्ज पर बल्लेबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद निराशानजक रही। दूसरे ही ओवर में मुजीब-उर-रहमान ने सुनील नरेन(1) को चलता किया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए उपकप्तान रॉबिन उथप्पा और क्रिस लिन के बीच 72 रन की जोरदार साझेदारी हुई। अच्छी लय में नजर आ रहे रॉबिन उथप्पा किंग्स इलेवन पंजाब का दूसरा शिकार बने। 

दिनेश कार्तिक (43) निर्णायक मौके पर आउट हो गए। इस मैच में केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे। 7 गेंद पर 10 रन बनाकर उन्हें सरन ने लॉन्ग ऑफ पर करूण नायर के हाथों झिलवाया। इसके ठीक पिछले ओवर में 41 गेंद पर 74 रन बनाकर क्रिस लिन को एंड्रू टॉय ने चलता किया। इसके पहले पिछले दो मैच में केकेआर की तरफ से मैन ऑफ द मैच रहने वाले नितीश राणा को केएल राहुल ने 3 रन के स्कोर पर रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने केकेआर की टीम को रॉबिन उथप्पा के रूप में दूसरा बड़ा झटका दिया। अश्विन ने करुण नायर के हाथों कैच आउट करवाकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। उथप्पा ने अपनी पारी में पांच चौकों और एक छक्कों की मदद से 23 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने सुनील नरेन को एक रन को स्कोर पर करुण नायर के हाथों कैच आउट करवाकर डगआउट भेजा।

इससे पहले केकेआर ने जहां अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था, तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की जगह अंकित राजपूत को मौका दिया था।

टीमें इस प्रकार है:
कोलकाता नाइटराइडर्स- 
क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, पियूष चावला, कुलदीप यादव, टॉम करन, शिवम मावी   

किंग्स इलेवन पंजाब- क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, युवराज सिंह, करूण नायर, आरोन फिंच, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), बरिंदर सरन, अंकित राजपूत, एंड्रूय टॉय, मुजीब-उर-रहमान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed