फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: srilanka vs afghanistan, world cup league match

'शतकवीर' जयवर्धने ने इज्जत बचाई, श्रीलंका मैच जीता

Sun, 22 Feb 2015 11:24 AM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
LIVE: srilanka vs afghanistan, world cup league match

महेला जयवर्धने की शानदार बल्लेबाजी के बूते श्रींलकाई टीम ने अफगान टीम के सामने हार के संकट को दूर कर दिया है। एक वक्त श्रीलंका के सामने हार का संकट पैदा हो गया था।

विज्ञापन


टीम के बल्लेबाजों का शीर्ष क्रम अफगान गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाया। टीम के सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरमाने और तिलकरत्ने दिलशान खाता खोले बिना ही क्रमश: पहले और दूसरे ओवर में चलते बने।
विज्ञापन


उसके कुछ देर बाद ही श्रीलंका के तीसरा विकेट बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज कुमार संगकारा के रुप में गंवाया। संगकारा मात्र 7 रन ही बना सके। श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमत कोरत्ने अफगान गेंदबाजों का चौथा शिकार बने। इस वक्त श्रीलंका का स्कोर मात्र 51 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान गेंदबाज हावी होते जा रहे थे और श्रीलंकाई बल्लेबाज बैकफुट पर जा रहे थे। इस वक्त श्रीलंकाई टीम को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी। पांचवे विकेट के लिए क्रीज पर महेला जयवर्धने और कप्तान एंगेला मैथ्यूज पहुंचे। दोनों ने टिककर और धीमी गति से खेलना शुरू किया।

दोनों बल्लेबाजों ने स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। जब दोनों ने अफगान गेंदबाजों पर अपनी पकड़ बना ली फिर जयवर्धने ने तेज गति से खेलना शुरू किया और पहले फिफ्टी और फिर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया।

लेकिन फिर अचानक ही पहले मैथ्यूज (44) और फिर जयवर्धने (100) ने अपना विकेट गंवा दिया। दोनों के बीच 126 रनों की साझेदारी हुई। पर आउट होने से पहले ही दोनों बल्लेबाज अपना काम पूरा कर चुके थे और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। बाकी का काम उनके आउट होने के बाद क्रीज पर पहुंचे तिशारा परेरा और जीवन मेंडिस ने 4 विकेट और 10 गेंद रहते पूरा कर लिया।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।

Trending Videos

अफगान टीम ने बनाए 232 रन

LIVE: srilanka vs afghanistan, world cup league match

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम को शुरूआत में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों से जल्दी हाथ धोना पड़ा। श्रीलंकाई कप्तान एंगलो मैथ्यूज ने नैरोज मंगल को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। उसके तुरंत बाद अफगान बल्लेबाज जावेद अहमदी भी चलते बने। जावेद को सुरंगा लकमल ने आउट किया।

दूसरा विकेट गिरने के बाद असगर स्टनीकजाय ने शमीउल्‍ला नबी के साथ मिलकर 88 रनों की साझेदारी निभाई और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। लेकिन कुछ देर बाद स्टनकजाय को रंगना हेराथ ने आउट कर श्रीलंका को बड़ी राहत दी। फिर उनके जोड़ीदार शमीउल्‍ला शेनवारी भी चलते बने, उन्हें तिशारा परेरा ने आउट किया।

इसके बाद अफगान कप्तान मोहम्मद नबी 21 रन बनाकर लसित मलिंगा का शिकार बने। फिर नाजिबुल्‍ला जदरान को 10 रन के स्कोर पर लकमल के आउट कर एक और विकेट अपने नाम किया। अफगान टीम का सातवां विकेट मिरवास अशरफ के रुप में गिरा।

इस वक्त अफगान टीम का स्कोर 221 रन पहुंच चुका था। लेकिन आखिर में मलिंगा और मैथ्यूज ने लगातार तीन विकेट झटककर पूरी अफगान टीम को 232 रनों पर समेट दिया।

श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक विकेट मैथ्यूज और मलिंगा के खाते में गए। इन्होंने तीन-‌तीन विकेट लिए। वहीं लकमल को 2 जबकि परेरा और हेराथ को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed