फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard of India Vs Bangladesh, Indore Test, Day 3

भारत ने तीसरे ही दिन जीता इंदौर टेस्ट, बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से रौंदा

Sat, 16 Nov 2019 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 16 Nov 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard of India Vs Bangladesh, Indore Test, Day 3
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

मयंक अग्रवाल (243) के दमदार दोहरे शतक और मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी (3+4=7 विकेट) की बदौलत भारत ने तीसरे ही दिन पहले टेस्ट में बांग्लदेश को एक पारी और 130 रन से हरा दिया। इसके साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


यह भारत की लगातार छठी टेस्ट जीत है। यह लगातार आठवां मौका भी है, जब इंदौर का होलकर स्टेडियम भारतीय टीम की जीत का गवाह बना। साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अव्वल चल रही टीम इंडिया ने अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली है। इस जीत के साथ विराट कोहली सर्वाधिक 10 बार एक पारी से दुश्मन को मात देने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 493 रन पर घोषित की। भारत के 493 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 213 रन पर सिमट गई और मैच हार गई। भारत ने यह मुकाबला तीसरे ही दिन अपने नाम कर लिया।

बांग्लादेश की दूसरी पारी

LIVE scorecard of India Vs Bangladesh, Indore Test, Day 3
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

खेल के दूसरे दिन मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक (243), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के बूते भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 493 रन बनाए। रात में ही विराट ने सूचित कर दिया कि अब अगले दिन बांग्लादेश को बल्लेबाजी करनी है।

दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। 16 रन के स्कोर पर बांग्लादेश अपने दोनो ओपनर्स गंवा चुका था। इमरुल काएस (6) को उमेश यादव और शादमान इस्लाम (6) को इशांत शर्मा ने बोल्ड कर पवेलियन लौटाया। 44 रन के स्कोर पर तक पहुंचते-पहुंचते बांग्लादेश मोहम्मद मिथुन (18) और मोमिनुल हक (7) को शमी के हाथों गंवा चुका था।

मिथुन एक छोर पर टिके हुए थे और 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनके पास भी शमी की दमदार गेंद का कोई जवाब नहीं था। महमूदुल्लाह शमी का तीसरा शिकार बने। इसके बाद अश्विन ने लिटन दास (35) को पवेलियन लौटाया तो ड्रिंक्स के तुरंत बाद उमेश यादव ने मेहदी हसन मिराज को क्लीन बोल्ड कर बांग्लादेश को सातवां झटका दिया। 

मयंक अग्रवाल का ऐतिहासिक दोहरा शतक

LIVE scorecard of India Vs Bangladesh, Indore Test, Day 3
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

यह मयंक के टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक था। अग्रवाल ने पिछले महीने विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 215 रन की पारी खेली थी। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक था। अग्रवाल ने इस मैच में 371 गेंदों का सामना किया जिनमें 23 चौके और 6 छक्के लगाए।

मयंक हालांकि भाग्यशाली रहे और 31 के निजी स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला। इमरूल कायेस ने जाएद की गेंद पर पहली स्लीप में मयंक का कैच छोड़ दिया। गुरुवार को भारत ने अपने पहले दिन के स्कोर 86/1 से खेलना शुरू किया। चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा कर पवेलियन लौट गए, उन्हें अबु जाएद ने सैफ हसन के हाथों कैच आउट कराया।

बांग्लादेश की पहली पारी

LIVE scorecard of India Vs Bangladesh, Indore Test, Day 3
मोहम्मद शमी - फोटो : ट्वि्टर

मोमिनुल हक का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला उस वक्त गलत साबित हुआ, जब 30 रन पर ही उनके तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। टीम अंत तक उबर नहीं पाई। बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मोमिनुल हक ने 37, लिटन दास ने 21 और मोहम्मद मिथुन ने 13 रन का योगदान दिया।

मेहमान टीम का और कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ईशांत शर्मा, उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। अश्विन ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट भी पूरे कर लिए है।

अश्विन ने घरेलू मैदान पर सबसे तेज 250 विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। दोनों स्पिनर ने 42 टेस्ट में यह कारनामा किया। अश्विन ने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (41 टेस्ट) को पीछे छोड़ दिया।

प्लेइंग XI इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा

बांग्लादेश: मोमिनुल हक (कप्तान), इमरूल काएस, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, शादमान इस्लाम, तेजुल इस्लाम, अबु जायेद, इबादत हुसैन 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed