फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   live scorecard and updates between england vs Afghanistan match from world cup 2019

इंग्लैंड की अपने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को 150 रन से रौंदा

Wed, 19 Jun 2019 10:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
live scorecard and updates between england vs Afghanistan match from world cup 2019
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई

कप्तान इयोन मॉर्गन के रिकॉर्ड तोड़ शतक के बूते इंग्लैंड ने मंगलवार को विश्व कप 2019 में अफगानिस्तान को 150 रन के विशाल अंतर से हराया। यह इंग्लैंड के विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इसके पहले फिरंगी टीम ने अपने पड़ोसी स्कॉटलैंड को 2015 विश्व कप में 119 रन से हराया था। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड अब अंक तालिका में नंबर एक पायदान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने छक्के-चौके की बरसात करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 397/6 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान 50 ओवर्स में 247/8 ही बना पाई।
विज्ञापन


17 छक्के लगाकर इयोन मॉर्गन ने रचा इतिहास, विश्व कप में तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और आदिल रशिद ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए। अफगानिस्तान की ओर से हशमतुल्लाह शाहिदी ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। रहमत शाह (46) और असगर अफगान (44) ने उनका साथ निभाया।


पहला विकेट दूसरे ही ओवर में गिरा। नूर अली जादरान (0) को जोफ्रा आर्चर ने चलता किया। इसके बाद 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर मार्क वुड ने गुलबदीन को अपना शिकार बनाया। गुलबदिन ने 28 गेंद पर 37 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदरी निभाकर रहमत शाह चलते बने। आदिल रशीद ने उन्हें 46 रन पर चलता किया। 


शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए राशिद खान, जिसे दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं तोड़ना चाहेगा


इसके पहले अंग्रेजों ने टॉस जीतकर अफगानी लड़ाकों की जमकर खबर ली। इयोन मॉर्गन (148) के अलावा जॉनी बेयरस्टो (90), जोए रूट (88) के अलावा अंत में मोईन अली ने भी 9 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसके बूते ही इंग्लैंड निर्धारित 50 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 397 रन बना पाई। यह इस विश्व कप में किसी भी टीम बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।

सिर्फ 17 गेंदों में मॉर्गन ने ठोके 102 रन, ये हैं विश्व कप इतिहास के पांच सबसे तेज शतक


हालांकि इंग्लिश की शुरुआत बेहद धीमी रही। 10वें ओवर में जेम्स विंस (26) के रूप में इंग्लैंड का पहला विकेट जब गिरा तब टीम का स्कोर 44 रन था। यह विकेट दौलत जादरान ने लिया। 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुलबदीन नायब ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। अपने शतक की ओर बढ़ रहे सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (90) गुलबदीन का शिकार बने। इसके बाद गेयर शिफ्ट करते हुए मॉर्गन ने मैदान के हर कोने में चौके-छ्क्के की बरसात कर दी।

मॉर्गन ने 72 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा 17 छक्के मारे। इसी के साथ उन्होंने वन-डे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया। बेयरस्टो ने 99 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों के अलावा 3 छक्के मारे। रूट ने 81 गेंदों की पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। अफगानिस्तान के राशिद खान ने 9 ओवरों में 110 रन खर्च किए। वह विश्व कप में सबसे महंगा स्पेल करने वाले स्पिनर बन गए हैं।

टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम को अभी तक खेले गए चार मैचों में हार झेलनी पड़ी है। अफगानिस्तान अपनी पहली जीत के खोज में है तो वहीं मेजबान अपने विजयी क्रम को बनाए रखना चाहेगी। उसके लिए हालांकि चिंता कम नहीं हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हैं।

प्लेइंग XI

दोनों ही टीम में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

इंग्लैंडः जॉनी बेयरस्टो, जेम्स विंस, जोए रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर

अफगानिस्तान: नूर अली जादरान, गुलबदीन नईब (कप्तान), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकबाल अली खिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, दावत जादरान
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed