{"_id":"5d08dfb48ebc3e48c01df55e","slug":"eoin-morgan-smashes-17-sixes-in-a-innings-and-breaks-chris-gayle-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 छक्के लगाकर इयोन मॉर्गन ने रचा इतिहास, विश्व कप में तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
17 छक्के लगाकर इयोन मॉर्गन ने रचा इतिहास, विश्व कप में तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने विश्व कप में छक्के का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए मॉर्गन ने यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 17वां छक्का लगाते ही इंग्लिश कप्तान ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।
2 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल ने इसके पहले वर्ल्ड कप 2015 में एक मैच में 16 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल के अलावा रोहित शर्मा भी एक मैच में 16 छक्के जड़ चुके हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के 24वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने अफगानी कप्तान गुलबदीन नईब की गेंद पर अपनी पारी का 17वां छक्का लगाते ही यह मुकाम हासिल किया।
3 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही आयरिश मूल का यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाना वाला पहला खिलाड़ी बन गया है। इयोन मॉर्गन ने 57 गेंदों में शतक ठोका है, जिसमें 3 चौके और 11 छक्के शामिल थे। इयोन ने अपनी इस पारी में 17 छक्के और 4 चौकों की मदद से 71 गेंदों में 148 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : पीटीआई
विश्व कप इतिहास की बात करें तो मॉर्नग सबसे तेज शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस सूची में आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन 50 गेंदों के साथ शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल 51 और दक्षिण अफ्रीकी एबी डीविलियर्स 52 गेंदों के साथ क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान मॉर्गन की इस तूफानी पारी के बूते ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर्स में 397/6 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर पाई। मॉर्गन के अलावा बेयरस्टो, रूट ने भी धुआंधार अर्धशतक जमाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।