फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: royal challengers banglore vs kolkata knight riders, ipl 8

गेल के तूफान में उड़ा कोलकाता, RCB को मिली पहली जीत

Sat, 11 Apr 2015 11:46 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
LIVE: royal challengers banglore vs kolkata knight riders, ipl 8

कोलकाता में आईपीएल-8 के पांचवें मुकाबले में कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर और आंद्रे रसैल के बदौलत कोलकाता ने बंगलौर को 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में बंगलौर ने क्रिस गेल के 96 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 6 गेंद रहते लक्ष्य को पा लिया। बंगलौर ने 19 ओवर में 179 रन बनाए।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


कोलकाता के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत धीमी रही। दोनों ओपनर विराट कोहली और क्रिस गेल ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की। लेकिन कोहली मात्र 13 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। कोहली के सस्ते में आउट होने के बाद ओपनर गेल ने अपने बल्ले से आग उगलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


6वें ओवर में युसूफ पठान ने आरसीबी को दो झटके देकर कोलकाता को दूसरी और तीसरी सफलता दिलाई। युसूफ ने पहले तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक (6) और अंतिम गेंद पर मनदीप सिंह (6) दोनो को बोल्ड किया। चौथे विकेट के रुप में एबी डीविलियर्स मैदान पर पहुंचे। एबी ने मात्र 13 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 28 रन कूटे। उनकी रनों की गति पर ब्रेक केसी करिअप्पा ने लगाई। करिअप्पा की एक गेंद पर आगे बढकर हिट लगाने के चक्कर में एबी स्टंप आउट हो गए।

आरसीबी को पांचवां झटका डैरेन सैमी (5) के रुप में लगा। वह विकेट के पीछे स्टंप आउट हुए। इससे पहले गेल ने 4 चौकों और 3 छक्कों के बूते अपने पचास रन पूरे किए। फिफ्टी पूरी करने के बाद गेल ने तूफानी खेल शुरू किया। मानो मैच जल्दी खत्म करने की जल्दी हो। इस बीच आरसीबी ने सीन एबॉट (1)  के रुप में अपना छठा विकेट गंवाया। हालांकि गेल ने अपनी आतिशी पारी खेलना जारी रखा। वह 19वें ओवर में 96 रन पर रन आउट हुए। अपनी तूफानी पारी में गेल ने 7 छक्के और 7 चौके लगाए।

गौतम और रसैल ने दिखाया बल्ले से दम

LIVE: royal challengers banglore vs kolkata knight riders, ipl 8

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता टीम की शुरुआत तेज रही। गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने टीम को शानदार ओप‌निंग दी। दोनों ने मैच के पहले ओवर से ही आरसीबी के खिलाफ चौकों बरसाने शुरु किए। गंभीर और उथप्पा ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। उथप्पा (35) के रुप में पहला झटका खाने के बाद कोलकाता के कप्तान गंभीर का साथ निभाने मनीष पांडे पहुंचे।

गंभीर एक छोर से आरसीबी के गेंदबाजों पर अपने बल्‍ले से आग बरसा रह‌े थे। तो दूसरी ओर पांडे डटकर खेल रहे थे। इस बीच गंभीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। गंभीर के रुप में कोलकाता को दूसरा झटका लगा। गंभीर ने अपने 58 रनों की पारी में एक छक्का और 7 चौके भी लगाए। गंभीर के आउट होने के बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव पहुंचे। सूर्यकुमार ने पांडे के साथ टीम का स्कोर आगे बढाया। लेकिन दोनों ज्यादा देर नहीं क्रीज पर नहीं टिक पाए।

17वें ओवर में पहले यादव (11) कैच आउट और फिर अगली ही गेंद पर पांडे (23) रन आउट हुए। अंतिम क्षणों में आंद्रे रसैल ने आतिशी पारी खेलते हुए मात्र 17 गेंदों में 41 रन कूट डाले। जिसमें 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इससे पहले अंतिम ओवर में कोलकाता ने पांचवे विकेट के रुप में युसूफ पठान (3) ‌और साकिब उल हसन (0) के रुप में छठा विकेट गंवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed