फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: New zealand Vs Afganistan In World Cup

अफगान को हराया, न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं जीत

Sun, 08 Mar 2015 11:30 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sun, 08 Mar 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
LIVE: New zealand Vs Afganistan In World Cup

नेपियर में खेले गए वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड टीम ने आसानी से अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज कराई।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


छोटे लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की और 36.1 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसकी ओर से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अफगानिस्तान की पूरी टीम 47.4 ओवर में 186 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही उसने इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम बनने का गौरव हासिल कर लिया।

खराब शुरुआत से उबरा अफगानिस्तान
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही उसके 2 विकेट महज 6 रन पर गिर गए थे, इसके बाद 60 तक पहुंचते-पहुंचते उसके कुल 6 विकेट गिर गए।

लगातार विकेटों के पतन को देखते हुए लग रहा था कि अफगान टीम सौ रन से पहले ही आउट हो जाएगी। लेकिन समीउल्लाह शेनवारी (54) ने सातवें विकेट के लिए नजीबुल्लाह जरदान (56) के साथ 86 रनों की साझेदारी टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचने की उम्मीद को बढ़ा दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। फिरकी गेंदबाज डैनिएल विटोरी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा तेज गेंदबाज ट्रेंट बॉल्ट ने 3 विकेट निकाले।

मैकुलम की छोटी पर आतिशी पारी
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को एक बार फिर मार्टिन गुप्टिल और कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पांच ओवर में टीम को 50 के पार पहुंचा दिया। हालांकि 53 रनों की इस साझेदारी में मैकुलम का योगदान ज्यादा रहा और आउट होने से पहले उन्होंने 19 गेंदों में 42 रन (6 चौका और 1 छक्का) बना डाले।


इसके बाद केन विलियम्सन भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। किवी टीम को तीसरा झटका गुप्टिल के रूप में लगा जो 57 रन बनाकर रन आउट हो गए। उसके लिए ग्रैंड इलियट (19) और रॉस टेलर (नाबाद 24) ने चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

टीमों में कोई बदलाव नहीं
दोनों टीमों ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया। क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने थी। पूल-ए में न्यूजीलैंड ने अपने खेले सभी पांचों मैचों में जीत हासिल की है। जबकि पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही अफगान टीम अब तक एक मैच जीत सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed