फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: mumbai indians vs kolkata knight riders, ipl 2015

IPL: छक्कों की बरसात के बीच कोलकाता ने मुंबई को रौंदा

Thu, 09 Apr 2015 05:09 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
LIVE:  mumbai indians vs kolkata knight riders, ipl 2015

कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट रायडर्स ने मुम्बई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइट रायडर्स ने इस लक्ष्य को 9 गेंद रहते ही प्राप्त कर लिया। केकेआर ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 170 रन बना बनाए।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


मुम्बई इंडियंस के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट रायडर्स ने धीमी और खराब शुरुआत की। दूसरे ओवर में विनय कुमार की गेंद पर गौतम गंभीर को एक रन पर जीवनदान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे ओवर में कोरी एंडरसन ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। रॉबिन उथप्पा 9 रन बनाकर हरभजन को कैच थमा बैठे। पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान गौतम गंभीर के साथ मनीष पांडे ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। मनीष ने 24 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौको की मदद से 40 रन बनाए। उन्हें 12वें ओवर में हरभजन सिंह ने केविन पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया।

केकेआरक के कप्तान गौतम ने 43 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 7 चौके लगाए। फिफ्टी लगाने के बाद वह 57 के स्कोर पर जसप्रीत गुमराह का शिकार बने। यह उनकी आईपीएल के सभी संस्करणों में 24वीं फिफ्टी है।

गौतम गंभीर के आउट होने के बाद युसूफ पठान क्रीज पर पहुंचे। उनके साथ पहले से ही क्रीज पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने आतिशी दिखाते हुए मात्र 20 गेंदों में 46 रन कूटे। जिसमें उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के लगाए। क्रीज पर आखिर तक युसूफ पठान (14) और सूर्यकुमार यादव (46) नाबाद रहे।

रोहित की शानदार पारी नहीं बचा पाई हार

LIVE:  mumbai indians vs kolkata knight riders, ipl 2015

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में एल्बी मोर्कल ने बल्लेबाज एरोन फिंच (5) को आउट कर मुम्बई इंडियंस को पहला झटका दिया। दूसरे झटके के रुप में शाकिब उल हसन ने आदित्य तारे (7) को आउट कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। इसके तुरंत बाद अगले ही ओवर में मोर्कल ने अंबाती रायडू को बिना खाता खोले स्लिप कर कैच आउट ‌कराया।

मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उमेश यादव के ओवर में एक छक्का और 7 चौकों की मदद से अपने पचास रन पूरे किए। फिफ्टी पूरा करने के बाद रोहित को 16वें ओवर में जीवनदान भी मिला। शाकिब की गेंद पर आंद्रे रसैल ने उनका कैच छोड़ दिया। रोहित शतक लगाने से महज 2 रनों से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed