पुणे टी-20: भारतीय बल्लेबाजों की गलती से हारा भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 102 रनों पर सिमट गई। जवाब में श्रीलंका ने यह लक्ष्य 12 गेंद रहते हासिल कर लिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
ऑस्ट्रेलिया में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया हौसलों से लबरेज श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में उतरी लेकिन श्रीलंका को कम आंककर गलती कर दी। जिसका खामियाजा टीम को हार से झेलना पड़ा। भारत की चौंकाने वाली हार के बाद तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने 2-1 से बढ़त बना ली है।
वहीं, मंगलवार दोपहर अंडर-19 वर्ल्ड कप में जूनियर टीम इंडिया ने कमाल किया और श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट में फाइनल में जगह बनाई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया के लिए भारी साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद स्वदेश लौटी टीम इंडिया में विराट कोहली कमी साफ झलकी। टीम ने अपने अहम विकेट बेहद बचकाना ढंग से गंवाए।
पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया को संभलने का मौका नहीं मिला। फिर लगातार विकेटों का पतन जारी रहा। सुरेश रैना को दो बार जीवनदान मिला। लेकिन वह इसे भुना नहीं पाए। वहीं, टीम में ऑलराउंडर के लिए जगह पाए हार्दिक पांड्या मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके।
वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका की ओर से डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज कासुन रजिथा ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (0) और अजिंक्य रहाणे (4) पर आउट करने कारनामा कर दिखाया। उन्हें कुल 3 सफलताएं मिली। टीम इंडिया की ओर से सिर्फ 5 चौके और 3 छक्के लगे।
ताश के पत्ते की तरह बिखर गई टीम इंडिया
इससे पहले बल्लेबाजी के न्यौते पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी इस मैच में फेल रही। खाता भी नहीं खुला और मैच की दूसरी गेंद पर ही पहला झटका रोहित शर्मा (0) के रुप में लग गया। हालांकि इसके बाद इसी ओवर में चौका लगाकर अजिंक्य रहाणे (4) ने टीम को राहत दी। लेकिन आखिरी गेंद पर वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। यह टीम इंडिया का दूसरे विकेट का पतन था।
अपने डेब्यू अंतरराष्ट्रीय मैच में पहले ही ओवर में दो विकेट झटककर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज कासुन राजिथा अपनी टीम के हीरो बन गए। उधर, दो विकेट खोने के बाद शिखर धवन के साथ सुरेश रैना ने टीम को संभालना शुरू किया। राजिथा के अगले ओवर में रैना को बाउंड्री पर जीवनदान मिला। वह उस वक्त एक रन बनाकर खेल रहे थे।
5वें ओवर में राजिता ने ही भारत को तीसरा झटका शिखर धवन (9) के रुप में दिया। इसके बाद युवराज क्रीज पर पहुंचे। आक्रामक तेवरों के साथ उन्होंने आकर ही छक्का लगाकर इरादे बता दिए। 9वें ओवर में पहले सुरेश रैना (20) फिर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2) आउट होकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया को छठवां झटका युवराज सिंह (10) के रुप में लगा।
आखिर में आर अश्विन (नाबाद 31) ने कुछ रन बनाए और टीम के स्कोर को 100 के आंकड़े तक पहुंचाया। टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.3 ओवर में 101 रनों पर सिमट गई।
गेंदबाजों ने लगाया जोर, पर नहीं दिखा असर
टीम इंडिया के मामूली लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका को शुरुआती झटके जरुर लगे लेकिन जल्दी ही उन्होंने वापसी कर ली। पहले ही ओवर में आशीष नेहरा ने भी विकेट लिया। दूसरी सफलता भी उन्हीं को मिली। लेकिन उसके बाद कप्तान दिनेश चांदीमाल ने चमारा कपुगेदरा के साथ आड़े-टेढ़े शॉट्स के साथ टीम इंडिया के गेंदबाजों को परेशान कर दिया।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सभी गेंदबाजों को लगाया लेकिन क्रीज पर जम चुके इन बल्लेबाजों को कोई फर्क नहीं पड़ा। 12वें ओवर में आर अश्विन ने कपुगेदरा के रुप में तीसरा विकेट निकाला लेकिन तब तक दोनों बल्लेबाज अपना काम कर चुके थे। जीत से कुछ देर पहले श्रीलंका ने अपने कप्तान दिनेश चांदीमाल का विकेट खोया। यह सफलता सुरेश रैना को मिली। चौथी सफलता अश्विन के खाते में आई। रैना के शानदार कैच की बदौलत श्रीलंका को पांचवां झटका लगा।