फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs sri lanka, 2nd t20 match

रांची में धोनी ब्रिगेड ने मारी बाजी, 69 रनों से जीता मैदान

Fri, 12 Feb 2016 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs sri lanka, 2nd t20 match

रांची में सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पिछले मैच से इतर धमाकेदार रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 127 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने 69 रन से मैच जीता।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


पुणे में अप्रत्याशित हार के बाद टीम इंडिया की फॉर्म वापसी हुई है। न सिर्फ बल्लेबाजी गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबर हो गई। तीसरा और निर्णायक मैच आगामी रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद वापसी की। शिखर धवन (51) और रोहित शर्मा (43) ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक्सपेरिमेंट रंग लाया। निचले क्रम के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या (27 रन, 12 गेंद) ने सुरेश रैना (30) के साथ फिफ्टी रनों की साझेदारी की।

हालांकि टीम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह फिर खराब शॉट के चलते आउट हुए। इस बार उनके बल्ले से एक रन तक नहीं निकला। वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म वापसी इस बल्लेबाज के लिए चुनौती है।

रांची में जमकर चला टीम इंडिया का बल्ला

LIVE: india vs sri lanka, 2nd t20 match

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के दोनो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन इस बार रंग में नजर आए। पहली गेंद पर ही रोहित शर्मा ने चौका लगाकर श्रीलंका के नवेले गेंदबाज कासुन रजिथा से बदला लिया। इसके बाद अगले दो ओवरों में रही कसर धवन ने दो छक्के लगाकर पूरे कर लिए।

दोनों बल्‍लेबाजों ने 5वें ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए। 7वें ओवर में धवन ने मात्र 22 गेंद खेलते हुए 7 चौके और 2 छक्कों के
साथ फिफ्टी पूरी की। हालांकि फिफ्टी लगाने के बाद वह इसी ओवर में चलते बने। धवन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके बाद
अजिंक्य रहाणे ने रोहित के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि फिर रनों की रफ्तार कम हुई और 11वें ओवर में टीम 100 के पार
पहुंची।

14वें ओवर में रोहित (43 रन, 36 गेंद) तेज गेंदबाज दुश्मंत चमीरा के ओवर में ‌कॉट एंड बोल्ड हुए। उनके बाद सुरेश रैना ने रहाणे
के साथ बल्लेबाजी शुरू की। अगले ही ओवर में धीमी बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे (25) चलते बने।

युवी चूके, श्रीलंकाई गेंदबाज ने रचा इतिहास

LIVE: india vs sri lanka, 2nd t20 match

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक्सपेरिमेंट रंग लाया। पुछल्ले बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को युवराज सिंह की जगह बल्लेबाजी करने देना टीम के लिए हितकर रहा। पांड्या ने सुरेश रैना के साथ धमाकेदार बल्लेबाजी की। डेथ ओवरों में दोनों बल्‍लेबाजों ने श्रीलंकाई के खिलाफ जमकर बल्ला चलाया। दोनों के बीच मात्र 25 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी हुई। टीम इंडिया की ओर से कुल 5 छक्के और 24 चौके निकले।

लेकिन 19वें ओवर में श्रीलंकाई गेंदबाज तिशारा परेरा की हैट्रिक ने टीम इंडिया का मनोबल कम कर दिया। पहले हार्दिक पांड्या (25), सुरेश रैना (30) और युवराज सिंह (0) आउट हुए। ऐसा कारनामा करने वाले वह श्रीलंका के पहले गेंदबाज बन गए। वहीं, दूसरी ओर युवराज को टी-20 में एक हजार रन पूरे करने के लिए मात्र 7 रनों की जरुरत थी लेकिन वह खाता भी नहीं खोल सके। आखिर में रविंद्र जडेजा (1) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (9) दोनों नाबाद रहे।

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी जमा रंग

LIVE: india vs sri lanka, 2nd t20 match

पुणे में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रांची में धोनी ब्रिगेड पूरे रंग में नजर आई। पहले बल्लेबाजी में जोरदार वापसी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी वापसी की। टीम इंडिया के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। तूफानी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान पहली गेंद पर ही आर अश्विन की गेंद पर स्टंप हुए। दिलशान खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद अगले ओवर में आशीष नेहरा ने विकेट झटका। तीसरी सफलता भी नेहरा के खाते में ही गई। तीन विकेट गिरने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंदीमाल और चमारा कपुगेदरा ने 44 गेंदों में फिफ्टी रनों की साझेदारी की। इसके तुरंत बाद रविंद्र जडेजा क‌ी फिरकी पर कपुगेदरा (32) अपना विकेट गंवा बैठे। अगली गेंद पर जडेजा ने कप्तान चांदीमाल (31) को स्टंप आउट कर निपटाया। छठी और सातवीं सफलता अश्विन के खाते में आई। आठवीं और 9वीं सफलता जसप्रीत बुमराह को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed