फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs New Zealand third test forth day

इंदौर टेस्टः टीम इंडिया ने दिया दशहरे का तोहफा, न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ

Wed, 12 Oct 2016 01:51 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs New Zealand third test  forth day
अश्विन - फोटो : getty

भारत ने तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है।  कीवी टीम को 321 से मात दी है। इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को जीत के लिए 475 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन कीवी टीम चौथे दिन  के तीसरे सेशन में ढेर हो गई। चायकाल  के बाद पूरी कीवी टीम ढेर हो गई और भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत की जीत के हीरो आर अश्विन रहे। अश्विन ने दूसरी पारी में भी 7 विकेट हासिल किए। कीवी टीम अश्विन और जड़ेजा की फिरकी के फेर में एक बार फिर फंसकर ढेर हो गई।

विज्ञापन


यह चौथा मौका है जब भारत ने किसी टीम को सीरीज में एक भी मैच नहीं जीतने दिया है।  इससे पहले भारत ने अजहरूद्दीन की कप्तानी में 1992-93 में न्यूजीलैंड को और साल 1993-94 में श्रीलंका को 3-0 के अंतर से मात दी थी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में साल 2012-13 में 4-0 से मात दी थी। विराट कोहली ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। 
विज्ञापन



जीत के लिए 475 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उमेश यादव ने पारी के दूसरे ओवर में ही टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन वापस भेज दिया। लैथम ने पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा था। लेकिन वह इस आक्रामक रुख को कायम नहीं रख सके और केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। वाटलिंग और सेंटनर ने पिच पर थोड़े होने की कोशिश की लेकिन अश्विन ने इस पारी का चौथा और मैच में दसवा विकेट सेंटनर के रूप में हासिल किया। अश्विन ने सेंटनर को 14 रन पर बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया।  कीवी टीम ने 137 रन पर अपना सातवां विकेट खोया।इसके बाद अश्विन ने अपने 11वें ओवर में दो विकेट खो दिए। 138 रन पर कीवी टीम को आठवां और नौवां झटका लगा।  अश्विन ने न्यूजीलैंड के  6, रविंद्र जड़ेजा ने 2 और उमेश यादव 1 खिलाड़ी को आउट किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चायकाल के बाद भारत को अश्विन ने कप्तान केन विलियमसन के रूप में भारत को दूसरी सफलता दिलाई।  विलियमसन ने 33 गेंदों में 27 रन बनाए। विलियमसन को इस सीरीज में चौथी बार अश्विन ने आउट किया। इसके बाद अश्विन ने तेजी से रन बना रहे रॉस टेलर को भी 32 रन पर बोल्ट कर तीसरी सफलता दिलाई। विकेटों के गिरने का क्रम इसी तरह जारी रहा। किसी तरह 100 रन के पार पहुंची कीवी टीम को अश्विन ने चौथा झटका  दिया। उन्होंने ल्युक रॉन्की को अंदर आती एक नीची गेंद पर बोल्ड कर दिया। रॉन्की केवल 5 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी  के लिए आए जेम्स नीशम को जड़ेजा ने खाता भी नहीं खेलने दिया, नीशम ने पहली पारी में 71 रन बनाए थे। इसके बाद जड़ेजा ने मार्टिन गप्टिल को भी चलता कर दिया और भारत की झोली में छठवां विकेट डाल दिया। गप्टिल 29 रन बना सके। आधी कीवी टीम 23 ओवर में 103 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।   

पुजारा ने जड़ा शानदार शतक, अश्विन

LIVE: India Vs New Zealand third test  forth day
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : PTI

चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी चेतेश्वर पुजारा के नाबाद शतक(101) और गौतम गंभीर के अर्धशतक(50) की बदौलत 216/3 के स्कोर पर घोषित कर दी।  पहली पारी की 258 रन की बढ़त टीम इंडिया को मिली थी। भारत के पास अब 474 रनों की बढ़त हो गई है। न्यूजीलैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 475 रनों का असंभव सा लक्ष्य मिला। इनता बड़ा लक्ष्य देने के बाद भारत की इंदौर टेस्ट में एक तरह से जीत पक्की हो गई थी।
कीवी टीम इस सीरीज में एक बार भी 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है। साथ ही भारत में चौथी पारी में इतने बड़े लक्ष्य को हासिल कर कोई भी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी है।  न्यूजीलैंड को अब कोई करिश्मा ही व्हाइट वॉश से बचा सकता था। लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने इस तरह का जज्बा नहीं दिखा सके। 

भारत के लिए चौथे दिन की शुरुआत बेहद धीमी रही। मुरली विजय 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद कल रिटायर्ड हर्ट हुए गौतम गंभीर दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। भारत ने चौथे दिन की शुरुआत धीमी गति से की लेकिन गौतम गंभीर ने मैदान में आते ही रन बनाने की गति में इजाफा कर दिया। गंभीर के आउट होने के बाद  पुजारा और कप्तान विराट कोहली मैदान पर हैं। गौतम के बाद  पुजारा ने  अपना अर्धशतक पूरा किया। यह सीरीज में उनका चौथा अर्धशतक है। फिलहाल  पुजारा 94 रन पर और पहली पारी में शतक जमाने वाले रहाणे 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली के रूप में भारत ने तीसरा विकेट खोया विराट 17रन बनाकर पटेल का शिकार बने। वह जीतन पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।  इसके बाद पुजारा के शतक पूरा करते ही विराट कोहली ने तीन विकेट पर 216 के स्कोर पर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। 

दिन के पहले सेशन में भारत ने तेजी से बनाए रन

LIVE: India Vs New Zealand third test  forth day
गौतम गंभीर - फोटो : Getty

लंच से पहले भारत ने पहले सेशन में 28 ओवर में  2 विकेट खोकर 109 रन बनाए। दूसरे सेशन में भारत ने तेजी से 109 रन बनाए और विराट कोहली के रूप में एक विकेट खोया।  

​इंदौर  में खेले जा रहे टेस्ट मैच में के तीसरे दिन भारत मे कीवी टीम को 299 रन पर ढेर कर पहली पारी में 258 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत के पास न्यूजीलैंड को दोबारा बल्लेबाजी करवाने का मौका था लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  भारत के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने गौतम गंभीर और मुरली विजय की जोड़ी उतरी। मगर मुरली विजय दुर्भाग्यशाली तरीके से रनआउट हो गए। विजय ने 19 रन बनाए। 

भारत के लिए कोहली और रहाणे के बाद रविचंद्रन अश्विन ने गेंद से कमाल दिखाया। अश्विन ने 6 विकेट लिए, साथ ही 2 बल्लेबाजों को रनआउट किया। रविंद्र जडेजा को भी दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल 72, जेम्स नीशम 71 और टॉम लेथम 53 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed