फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs england, t20 match.

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया

Mon, 08 Sep 2014 07:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Sep 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs england, t20 match.
टेस्ट सीरीज इंग्लैंड ने और वनडे सीरीज टीम इंडिया ने अपने नाम किया था और दोनों टीमों ने टी-20 मैच से पहले 4-4 मैच जीते थे इसलिए दौरे की विजेता टीम का फैसला इस मैच से होना था जिसमें बाजी मेजबान टीम ने मार ली।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


बर्मिंघम में खेले गए टी-20 मैच में मिले 181 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में विराट कोहली (66) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद टीम इंडिया 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन ही बना सकी। कोहली के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 18 गेंदों में नाबाद 27 रन (2 चौका और 1 छक्का) बनाए, जबकि सुरेश रैना 25 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से कप्तान इयोन मोर्गन ने सबसे ज्यादा 71 रन (31 गेंद) बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के भी लगाए। उनके अलावा एलेक्स हेल्स ने 25 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली।

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और करन शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की। जबकि इंग्लैंड की ओर से मोइन अली, स्टीवन फिन, हैरी गर्नी और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।

लगातार दूसरी बार नाकाम रहे रहाणे

LIVE: india vs england, t20 match.
बड़े लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया को बेहतरीन साझेदारी के साथ तेज शुरुआत भी चाहिए थी, लेकिन पारी की आठवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे (8) मोइन अली की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय भारत के खाते में सिर्फ 10 रन ही जुटे थे। रहाणे इंग्लैंड के ‌खिलाफ लगातार दूसरे मैच में नाकाम रहे हैं। इससे पहले अंतिम वनडे मैच में शून्य पर आउट हो गए थे।

हालांकि रहाणे ने आउट होने से पहली वाली गेंद पर स्वीप करते हुए शानदार छक्का जड़ा था, लेकिन अगली गेंद पर वह खुद को काबू में नहीं रख सके और बोल्ड हो गए।

रहाणे को सस्ते में खोने के बाद टीम के लिए शिखर धवन और विराट कोहली ने तेजी से खेलते हुए 8.5 ओवर में 79 रनों की साझेदारी की। कोहली आज खासे आक्रामक दिखे और कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। क्रिस वोग्स ने धवन को 11वें ओवर में बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। धवन ने 28 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन बनाए।

टीम इंडिया ने 10 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बनाए थे। कोहली इस समय 45 रनों पर खेल रहे थे।

अंततः कोहली ने लगा ही दी फिफ्टी

LIVE: india vs england, t20 match.
दूसरे छोर पर टिके विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के अंतिम मैच में जाकर अपनी पुरानी लय हासिल करने में कामयाब हो ही गए। इससे पहले वह अपने पिछले 10 मैचों में एक भी फिफ्टी नहीं जमा पाए थे।

लेकिन टी-20 मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बल्‍लेबाजी की और 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने अर्धशतक लगाने से पहले सुरेश रैना के साथ एक और उपयोगी साझेदारी की।

कोहली और रैना ने 4.1 ओवर में ही 42 रन जोड़ दिए। लेकिन 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली स्टीवन फिन की गेंद पर डीप स्‍क्वायर में एलेक्स हेल्स के हाथों लपके गए। उन्होंने 41 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली।

तेज शुरुआत के बाद इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका

LIVE: india vs england, t20 match.
इससे पहले, टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी का फैसला लेने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने आतिशी शुरुआत की। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे ओपनर जेसन रे ने एलेक्स हेल्स के साथ पारी का आगाज किया और दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए 2.4 ओवर में ही 26 रन ठोक‌ दिए।

लेकिन मोहम्मद शमी ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर जेसन को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करा दिया। जेसन 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एक फिर ऊपरी क्रम में बल्‍लेबाजी करने को भेजे गए मोइन अली इस बार भी नाकाम हो गए। मोहित शर्मा ने मोइन को रहाणे के ही हाथों कैच आउट कराया। इंग्लैंड ने तेज शुरुआत के बाद 3 गेंदों के अंदर 2 विकेट गंवाने से संकट में आ गया था।

हालांकि दूसरे छोर पर टिके एलेक्स हेल्स (फोटो) ने तेजी से रन बनाते हुए सातवें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। आतिशी पारी खेल रहे हेल्स की पारी का अंत 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ। हेल्स ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर लॉंग आन पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह भी रहाणे के हाथों लपके गए। हेल्स ने 25 गेंदों में 3 चौका और 3 छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली।

रहाणे ने लगातार 3 कैच कर कैच की हैट्रिक लगा दी। इंग्लैंड ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बनाए।

रूट के रूप में मिली करन को पहली सफलता

LIVE: india vs england, t20 match.
इंग्लैंड ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बना लिए थे और उसका लक्ष्य अगले 10 ओवर में तेजी से रन बनाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना था। लेकिन अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे करन शर्मा ने 12वें ओवर में जोई रुट (26) का विकेट झटककर इंग्लैंड की योजना पर पानी फेर दिया। करन का यह पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट है।

वनडे सीरीज में नाकाम रहे कार्यवाहक कप्तान इयोन मोर्गन ने इस मैच में लाजवाब पारी खेली और तेजी से रन बनाते हुए स्कोरबोर्ड को चलायमान रखा। उन्होंने जोस बटलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। इस बीच बटलर 10 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

दूसरे छोर पर टिके कप्तान मोर्गन ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक‌ दिया। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 जोरदार छक्के भी लगाए।

इंग्लैंड दौरे का यह अंतिम मैच

LIVE: india vs england, t20 match.
इस टी-20 मैच से दोनों टीमों की ओर से एक-एक खिलाड़ी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया। भारत की ओर से आलराउंडर करन शर्मा ने जबकि इंग्लैंड की ओर से जेसन रे ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया।

आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा आलराउंडर करन शर्मा ने टी-20 से अपना करियर शुरू किया और अपनी 10वीं गेंद पर ही जोई रूट को आउट कर पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट झटक लिया।

टीम इंडिया इंग्लैंड में पिछले ढाई महीने से दौरे पर है और इस दौरान उसने इंग्लैंड से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली, जिसमें भारत ने टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवा दी और जबकि वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया। भारत ने 24 साल के बाद इंग्लैंड में पहली द्वीपक्षीय वनडे सीरीज जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed