फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs England 2nd Test In Vizag Day 3

IndVsEng: तीसरे दिन का खेल खत्म, विराट के अर्धशतक की बदौलत भारत 298 रन से आगे

Sat, 19 Nov 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs England 2nd Test In Vizag Day 3
विराट कोहली - फोटो : getty

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे दिन इंग्लैंड को 255 रन पर ढेर करने के बाद टीम इंडिया ने फॉलो आन देने के बजाय खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से मुरली विजय और केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरी पारी में भी मुरली का बल्ला खामोश रहा। विजय 3 रन बनाकर ब्रॉड की गेंद पर स्लिप पर कैच दे बैठ। इसके बाद लोकेश राहुल भी  9 रन बनाकर ब्रॉड का दूसरा शिकार बने। पहली पारी में शतक लगाकर टीम इंडिया को संभालने वाले चेतेश्वक पुजारा इस पारी में केवल 1 रन बना सके। वह एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह केवल 40 के योग पर टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया।  

विज्ञापन


लड़खड़ाई भारतीय पारी को  फिलहाल विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने संभाला। फिलहाल विराट 59 और रहाणे 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने इस दौरान 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 92  रन बना लिए हैं।  भारत के पास कुल बढ़त 298 रनों की हो गई है। 
विज्ञापन

SCORECARD
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने बेहद सधी हुई शुरुआत की। पहली पारी में  इंग्लैंड 255 रन पर ढेर हो गई। आदिल राशिद 32 रन बनाकर नाबाद रहे। अश्विन ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए। अश्विन ने आज 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा शमी, उमेश और जयंत और जड़ेजा ने 1-1 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को पहली पारी में 200 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। भारत अगर दूसरी पारी में कम से कम 200 रन बना लेती है तो उसकी जीत इस टेस्ट मैच में एक तरह सुनिश्चित हो जाएगी।  

भारत के 455 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए थे। तीसरे दिन टोनी बेस्टो और बेन स्ट्रोक्स ने पहले सेशन में टीम इंडिया को कोई मौका नहीं दिया और शतकीय साझेदारी पूरी करते हुए इंग्लैंड की मैच में वापसी कराने की पुरजोर कोशिश की। दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। स्ट्रोक्स ने सीरीज में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक जड़ा। 

स्ट्रोक्स ने राजकोट टेस्ट में भी शतक बनाकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं ब्रेस्टो ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए। उमेश यादव की एक अंदर आती गेंद पर वह बोल्ड हो गए।  दोनों बल्लेबाजों के बीच 110 रन की साझेदारी हुई। 70 रन बनाने के बाद स्ट्रोक्स अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। यह इंग्लैंड को दिन में लगा दूसरा और पारी का सातवां झटका था। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए जफर अंसारी भी रविंद्र जड़ेजा की एक नीची रही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। 


भारत ने स्ट्रोक्स को आउट करने का एक मौका गंवा दिया था। अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा स्टंपिंग करने से चूक गए। 

लंच से पहले भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते दिखे। इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का बड़ी सहजता से सामना किया। केवल एक दो मौकों को छोड़ दें तो पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed