फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Austrlaia, 3rd ODI

कोहली का भी शतक बेकार, भारत ने गंवाई सीरीज

Sun, 17 Jan 2016 07:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jan 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Austrlaia, 3rd ODI

'करो या मरो' वाले मेलबर्न वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ वैसा ही हुआ जो सीरीज के पिछले 2 मैचों में उसके साथ हो रहा था सिवाय गेंदबाजों के जिन्होंने इस मैच में अब तक की बढ़िया गेंदबाजी की, लेकिन जीत भारत के हिस्से इस बार भी नहीं आई। 3 विकेट से मिली हार के साथ ही धोनी की टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज 0-3 से पिछड़कर गंवा दी।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों का शतक लगाना टीम इंडिया को रास नहीं आ रहा है। रोहित शर्मा के बाद कोहली के शतक के बावजूद भारत तीसरे मैच में भी हार गया। मेलबर्न में हुए तीसरे मुकाबले में भारत से मिले 296 रनों के लक्ष्य को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने मैच के बीच में कुछ विकेट जरूर निकाले लेकिन स्लॉग ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल (96 रन, 83 गेंद, 8 चौका और 3 छक्का) और जेम्स फॉकनर (नाबाद 21) ने सातवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर कंगारू टीम को जीत दिला दी। मैक्सवेल के अलावा ओपनर शॉन मार्श ने 62 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से उमेश यादव, रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले भारत ने विराट कोहली (117 रन, 117 गेंद, 7 चौका और 2 छक्का) के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 295 रन बनाए। उसकी ओर से कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ करियर का 24वां शतक जमाया बल्कि शिखर धवन (68) और अजिंक्य रहाणे (50) के साथ क्रमश: 119 और 109 रनों की साझेदारी कर टीम को फिर से बड़े स्कोर की ओर पहुंचा दिया। सीरीज में लगातार तीसरी बार 50 से ज्यादा का स्कोर करने वाले कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ पहला वनडे शतक भी है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में लगातार 17 जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है। धोनी ने आज के मैच के लिए अपने अंतिम एकादश में 2 बदलाव किया। फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और बल्लेबाज मनीष पांडे को बाहर करते हुए ऑलराउंडर रिषि धवन और गुरकीरत सिंह मान को शामिल किया। इन दोनों ही का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए जोएल पेरिस की जगह मिचेल मार्श को रखा।

'ससुराल' में चल ही गया धवन का बल्ला

LIVE: India Vs Austrlaia, 3rd ODI

भारत को सीरीज में लगातार तीसरे मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पिछले 2 मैचों में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था तो इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने की लेकिन इस बार भी यह जोड़ी सस्ते में टूट गई।

हालांकि धवन की जगह रोहित शर्मा (6) दहाई का आंकड़ा पार करने से पहले ही आउट हो गए। पर्थ और ब्रिसबेन में लगातार शतक लगाने वाले रोहित केन रिचर्डसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। धवन ने अपने 'ससुराल' मेलबर्न में अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली के साथ न सिर्फ शतकीय साझेदारी की बल्कि फिफ्टी भी ठोंक दिया।

दोनों ने एक ही ओवर में अपने-अपने अर्धशतक लगाए। कोहली की सीरीज में यह लगातार तीसरी फिफ्टी है। कोहली वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 161वीं पारी में यह कारनामा किया है। उन्होंने सबसे तेज इस मुकाम पर पहुंचने के मामले में अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स (166वीं पारी, 172वां मैच) का रिकॉर्ड तोड़ा।

इस जोड़ी ने 22.2 ओवर में अभी 119 रनों की साझेदारी की थी कि 27वें ओवर में चौका लगाने के बाद अगली ही गेंद पर धवन का विकेट छोड़कर खेलने का फैसला गलत साबित हुआ और बोल्ड हो गए। उन्होंने 91 गेंदों में 68 रनों (9 चौका) की पारी खेली। धवन के जाने के बाद कोहली का साथ देने अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए।

कप्तान धोनी ने छोटी सी लेकिन खेली आक्रामक पारी

LIVE: India Vs Austrlaia, 3rd ODI

शिखर धवन के जाने के बाद क्रीज पर टिके विराट कोहली का साथ देने अजिंक्य रहाणे आए। दोनों ने धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए भी 109 रनों की साझेदारी कर डाली। इस बीच कोहली ने न सिर्फ अपना 24वां शतक लगाया बल्कि रहाणे ने भी अपनी फिफ्टी ठोंक दी। रहाणे की यह 15वीं फिफ्टी पारी है। दोनों ने बीच-बीच में कुछ बड़े शॉट भी लगाए।

कोहली ने 105वीं गेंद पर अपना शतक पूरा किया। 45वें ओवर में रहाणे के आउट होने से यह जोड़ी टूट गई। उन्होंने 55 गेंदों में 50 रन (4 चौका और 1 छक्का) बनाए। उनके जाने के बाद कोहली का साथ देने कप्तान धोनी आए और तूफानी पारी शुरू कर दी। वह जल्द ही आउट हो गए लेकिन इससे पहले उन्होंने 9 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। कोहली की शतकीय पारी का अंत 47वें ओवर में हुआ। वह 117 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद पहला मैच खेल रहे गुरकीरत सिंह मान 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने अंतिम 10 ओवरों में 88 रन बनाए लेकिन वह लगातार तीसरी बार 300 से स्कोर को पार कर पाने में नाकाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉन हेस्टिंग्स ने 58 रन देकर 4 विकेट झटके।

कोहली के शतक पर मैक्सवेल की 96 ने मारी बाजी

LIVE: India Vs Austrlaia, 3rd ODI

टीम इंडिया के सम्मानजनक स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भारतीय टीम के मुकाबले अच्छी रही। पहले विकेट के लिए कंगारू टीम ने 48 रन जोड़े। पहली सफलता भारतीय टीम को तेज गेंदबाज उमेश यादव ने एरोन फिंच (21) को आउट कर दिलाई।

हालांकि इसके बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (41) ने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन फिफ्टी से चूक गए। उन्हें फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने पहला और टीम के लिए दूसरी सफलता दी। स्मिथ ने शॉन मॉर्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन की ‌अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। कुछ देर बाद जडेजा ने पहले मैच के शतकवीर जॉर्ज बैली (21) को सस्ते में चलता किया। वह स्टंप आउट हुए।

शॉन मॉर्श फिफ्टी लगाने के बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का शिकार हुए। उन्होंने 62 रन बनाए। टीम इंडिया को पांचवीं सफलता उमेश यादव के थ्रो और कप्‍तान धोनी की शानदार विकेटकीपिंग के जरिए मिली। उन्होंने तीसरे रन ले लिए दौड़ रहे मिचेल मॉर्श को (17) रनआउट किया। इशांत ने मैथ्यू वेड को आउट कर छठी सफलता ली।

इस बीच छक्के के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने फिफ्टी पूरी की। जीत की ओर बढ़ रही टीम इंडिया के सामने मैक्सवेल ने बाधा पैदा की। उन्होंने छक्के और चौके लगाकर भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। जेम्स फॉकनर और मैक्सवेल ने मैदान के चारो ओर शॉट्स लगाए और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया। मैक्सवेल 96 रन बनाकर आडट हुए। उन्हें उमेश यादव ने आउट किया। विनिंग रन फॉकनर ने लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed