फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs australia fourth test's 2nd day begain

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 71 रन

Wed, 07 Jan 2015 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Jan 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs australia fourth test's 2nd day begain

सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन भी भारत के नाम नहीं रहा। शुरुआत में भारतीय क्षेत्ररक्षकों के कैच टपकाने का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 572 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, लेकिन दिन का खेल खत्म होते-होते युवा बल्लेबाज लोकेश राहुल ने टीम को राहत देने की कोशिश की।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 71 रन बना लिए थे। क्रीज पर ओपनर लोकेश राहुल (31) और रोहित शर्मा (40) खेल रहे थे। भारत को पहला झटका तब लगा उस उसका खाता नहीं खुला था। पहले ही ओवर में ओपनर मुरली विजय (0) मिचेल स्टॉर्क की गेंद पर कैच आउट हो गए। हालांकि शुरुआती झटके के बाद अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे लोकेश ने अपना संयम बनाए रखा और खेल खत्म होने तक भारत को और कोई झटका नहीं लगने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टी-ब्रेक के थोड़ी देर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 572 रन बनाकर घोषित कर दी। आतिशी बल्लेबाजी कर रहे रेयान हैरिस (25 रन, 9 गेंद) के आउट होने के साथ ही मेजबान ने अपनी पारी खत्म करने का ऐलान कर दिया। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रीज पर उतरे शीर्ष क्रम के सभी 6 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर करने का कीर्तिमान बनाया। कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 117 और ओपनर डेविड वॉर्नर ने 101 रनों की शतकीय पारियां खेली।

भारतीय गेंदबाजों की नाकामी के बीच बड़ी बात यह रही कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया। वह इस सीरीज में 5 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा उमेश यादव और आर अश्विन को एक-एक सफलता हाथ लगी।

चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैच हारकर टीम इंडिया ने सीरीज गंवा दी थी। लेकिन भारत मेलबर्न में सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रहा था।

लगातार 6 बल्‍लेबाजों ने खेली 50 रन से बड़ी पारियां

LIVE: india vs australia fourth test's 2nd day begain

भारतीय टीम का प्रदर्शन इस मैच में भी बेहद खराब रहा और उसके गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम को जल्द आउट करने में नाकाम रहे। गेंदबाजों को जहां बल्‍लेबाजों को छकाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी वहीं क्षेत्ररक्षकों ने मौकों को लगातार गंवाया।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 348 रन से आगे खेलना शुरू किया। बल्‍लेबाज शुरुआत से ही रन बनाने के अंदाज में क्रीज पर उतरे और उसमें कामयाब भी रहे। इस बीच कप्तान स्टीवन स्मि‌थ ने एक और शतक ठोंक दिया। सीरीज में उनका यह चौथा शतक है।

स्मिथ का साथ दे रहे शेन वॉटसन अपने 61 रन के स्कोर को 81 तक ले गए लेकिन इसके बाद अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके और इसी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने आर अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। क्रीज पर आए नए बल्‍लेबाज शॉन मार्श को शुरुआत में ही जीवनदान मिल गया जिसका फायदा उन्होंने जमकर उठाया।

वॉटसन के आउट होने के बाद शतकवीर स्मिथ भी चलते बने। उन्हें तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विकेटकीपर रिदिमान साहा के हाथों ‌कैच आउट कराया। वह 15 चौकों की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए। लंच तक भारत ने दोनों बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था।

कप्तान स्मिथ से निजात पाने के बाद लगा कि भारतीय गेंदबाज अन्य बल्‍लेबाजों को जल्द अपना शिकार बना लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शॉन मार्श ने अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे जोए बर्न्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी करते हुए आराम से टीम को 500 के पहुंचाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। दोनों बल्‍लेबाजों ने भी अपने-अपने अर्धशतक लगाए। 73 रन के निजी स्कोर पर शॉन शमी के तीसरे शिकार बने। वहीं बर्न्स ने अपनी पहली फिफ्टी जमाई।

टी-ब्रेक से लौटने पर ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और इस बीच शमी ने 2 और विकेट झटक लिए। उन्होंने बर्न्स (58) और रेयान हैरिस (25) को आउट करने के साथ ही एक पारी में अपने 5 विकेट पूरे कर लिए। हैरिस के आउट होते ही कप्‍तान स्मिथ ने पारी घो‌‌षित कर दी।

जबक‌ि ऑस्ट्रेलियाई पारी की खासियत यह‌ रही कि उसकी ओर से 2 बल्‍लेबाजों ने शतक जमाए तो 4 ने अर्धशतक लगाए।वॉर्नर (101) और कप्‍तान स्मि‌थ (117) के अलावा ओपनर क्रिस रोजर्स (95), शेन वॉटसन (81), शॉन मार्श (73) और जोए बर्न्स (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

पहले ही ओवर में मुरली का विकेट गंवा ‌दिया था भारत ने

LIVE: india vs australia fourth test's 2nd day begain

ऑस्ट्रेलिया के अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 572 रनों पर घोषित करने के बाद भारत ने अपनी पारी का आगाज सीरीज में एकदम नई सलामी जोड़ी के साथ किया। मुरली विजय के साथ क्रीज पर आए लोकेश राहुल। लोकेश को शिखर धवन की जगह शामिल किया गया था।

दोनों ने पारी की शुरुआत की लेकिन नई जोड़ी एक भी रन जोड़े बगैर ही टूट गई। पारी की तीसरी ही गेंद पर इन फॉर्म बल्‍लेबाज मुरली विजय ने बाहर जाती गेंद से छेड़खानी कर दिया और परिणामस्वरूप वह अपना विकेट गंवा बैठे। मिचेल स्टॉर्क की गेंद पर वह विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के हाथों लपके गए।

उनके जाने के बाद रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए। दोनों बल्‍लेबाजों के सामने भारत को संकट से बाहर निकालने का दबाव था जिसमें दोनों थोड़ा-बहुत कामयाब भी रहे। दोनों ने संयम के साथ खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का बखूबी सामना किया।

वनडे क्रिकेट में 2 बार दोहरा शतक लगाने वाले रोहित यहां भी कुछ वनडे वाले अंदाज में दिखे, उन्होंने अपनी पारी में 2 जोरदार छक्के भी लगाए। वहीं अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे लोकेश ने भी उनका ‌बढ़िया साथ दिया और दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया को और कोई झटका नहीं लगने दिया। स्टंप्स के समय लोकेश 31 और रोहित 40 रन पर खेल रहे थे तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 71  रनों की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed