फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs australia: 2nd T20 Melbourne

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Fri, 29 Jan 2016 07:14 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs australia: 2nd T20 Melbourne

एडिलेड के बाद मेलबर्न, कहानी फिर से वही दोहराई गई। पहले भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 मैच में हराया फिर उसी दिन कुछ ही घंटे बाद जीत के कारवां को आगे बढ़ाते हुए धोनी की टीम इंडिया ने भी जीत हासिल कर ली। भारत की दोनों टीमों ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई द्विपक्षीय सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


टीम इंडिया से मिले 185 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया को भी तेज शुरुआत मिली लेकिन टीम एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण का सामना नहीं कर सके और 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना सके। भारत यह मैच 27 रन से जीत गया। कंगारुओं की ओर से कप्तान ऐरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 74 रन (8 चौके और 2 छक्के) बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया 20 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन बनाने में सफल रही। ओपनर रोहित शर्मा (60) ने शिखर धवन (42) के साथ पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की बड़ी साझेदारी की। रन आउट होने से पहले उन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के के साथ 60 रनों की पारी खेली। वहीं सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी जमाने वाले विराट कोहली (नाबाद 59) ने अपनी पारी में 7 चौका और एक छक्का लगाया। उनकी यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 11वीं फिफ्टी रही। वह टी-20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

3 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी टीम में 6 बदलाव किए। 3 क्रिकेटरों नाथन ल्योन, एंड्रयू ताय और स्कॉट बोलैंड ने आज अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

लगातार 2 ओवर में सलामी बल्लेबाजों ने लगाए चौकों की 'हैट्रिक'

LIVE: India vs australia: 2nd T20 Melbourne

टॉस गंवाने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला और भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने किया। दोनों ने टीम की शुरुआत आतिशी अंदाज में कराते हुए भारत के स्कोर को 6 ओवर में 50 के पार पहुंचा दिया।

चौथे ओवर में जॉन हेस्टिंग्स की गेंद पर चौके-छक्के की हैट्रिक लगाते हुए रोहित और धवन ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। फिर अगले ओवर में जेम्स फॉकनर पर रोहित ने चौके की हैट्रिक लगा दी। भारत को इन दोनों ओवर में क्रमशः 17 और 15 रन मिले। भारत के 50 रन 6 ओवर में ही बन गए।

दोनों ही बल्लेबाज आज पूरी तरह से लय में दिखे और तूफानी अंदाज में रन बनाते रहे जिससे भारत पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी के करीब पहुंच गया था लेकिन अभी साझेदारी 57 रनों की हुई थी धवन रिवर्स स्विप के चक्कर में कैच थमा बैठे और चलते बने। यह साझेदारी 97 रन पर टूट गई।

कोहली ने रोहित और धोनी के साथ की जमकर बैटिंग

LIVE: India vs australia: 2nd T20 Melbourne

शिखर धवन के आउट होने के बाद रोहित शर्मा का साथ निभाने टीम इंडिया की 'रनों की मशीन' विराट कोहली पहुंचे। कोहली और रोहित ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की और 5 ओवरों की साझेदारी में 46 रन रन बनाए।

इस बीच रोहित ने अपने पचास रन पूरे किए। रोहित ने 2 छक्के और 5 चौकों के साथ 47 गेंदों में 60 रन बनाए। वह दुर्भाग्यपूर्ण रहे और 16 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। रोहित के बाद क्रीज पर कप्तान महेंद्र सिंह ‌धोनी आए।

धोनी ने हालांकि शुरुआती 3 गेंदों में कोई रन नहीं लिया लेकिन फिर चौकों की शुरुआत कर दी। कोहली के साथ उन्होंने 22 गेंदों में 38 रन बनाए। धोनी ने 9 गेंदों में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाए।

पिछले टी-20 मैच की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया की ओर से कोहली हिट रहे। कोहली के बल्ले से आग उगलते हुए आतिश रन निकले। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1 छक्का और 7 चौकों के साथ 33 गेंदों में 59 रन नाबाद बनाए। पहले दस ओवरों में जहां टीम इंडिया के 86 रन थे, आखिरी दस ओवरों में टीम ने 98 रन बनाए।

युवराज ने अपने पहले ओवर में दिलाई सफलता

LIVE: India vs australia: 2nd T20 Melbourne

टीम इंडिया के तगड़े स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया का आगाज खतरनाक रहा। दोनों ओपनर्स एरॉन फिंच और शॉन मॉर्श ने तगड़ी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 94 रन जोड़े। इस बीच टीम इंडिया की ओर से कुछ कैच भी छोड़े गए।

लेकिन 10 वें ओवर में आर अश्विन ने मॉर्श को 23 पर चलता कर टीम को पहली सफलता दी। 100 रन से पहले क्रिस लेन 2 पर चलते बने। उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट किया। खतरनाक कंगारू बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (1) को युवराज सिंह ने पहले ओवर में ही आउट किया।

इस बीच कंगारू कप्तान एरॉन फिंच ने अपना अर्धशतक जमाया। रविंद्र जडेजा ने शेन वॉटसन को  कॉट एंड बोल्ड आउट कर भारत की झोली में छठी सफलता डाली। 16 वें ओवर में फिंच (74) रनआउट हुए।

अगले बल्लेबाज जेम्स फाकनर को जडेजा ने विकेटकीपर कप्तान धोनी के हाथों स्टंप आउट किया। आखिरी दो सफलताएं नवोदित गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खाते में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed