फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India A Vs Bangladesh A, One Day match

गुरकीरत सिंह का डबल 'धमाका', भारत को मिली 96 रनों की बड़ी जीत

Thu, 17 Sep 2015 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Sep 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India A Vs Bangladesh A, One Day match

युवा आलराउंडर गुरकीरत सिंह मान ने जर्बदस्त आलराउंड खेल दिखाया और पहले 65 रन बनाए और फिर 5 विकेट झटके जिसके दम पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर 96 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद भारत-ए की ओर से 4 फिफ्टीज लगे जिससे टीम 50 ओवर में 7
विज्ञापन
विकेट पर 322 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 73 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा गुरकीरत ने 65, ओपनर मयंक अग्रवाल और रिषि धवन ने 56-56 रनों का योगदान दिया। नाबाद 56 रन (8 चौका और 2 छक्का) बनाने वाले धवन ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

323 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम कभी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए नहीं दिखाई दी और 42.3 ओवर में 226 रन बनाकर आउट हो गई। बांग्ला टीम की इस बर्बादी में सबसे बड़ा योगदान रहा गुरकीरत का जिन्होंने महज 29 रन देकर 5 विकेट झटके। मेहमान टीम की ओर से लिटन दास ने सर्वाधिक 75 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरकीरत के अलावा अरविंद श्रीनाथ को 3 और रिषि धवन को 2 सफलताएं मिली। इस जीत से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अंतिम 20 ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने ठोंके खूब रन

LIVE: India A Vs Bangladesh A, One Day match

तीन मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश-ए टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और शुरुआती 26 ओवर के अंदर 5 विकेट झटककर उसे सही साबित भी कर दिया।

भारतीय पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल और कप्तान उन्मुक्त चंद करने आए। दोनों ने तेज शुरुआत करते हुए 5 ओवर में 44 रन ठोंक लिए। लेकिन 16 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद चंद तस्कीन अहमद की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद मनीष पांडे एक और 3 महीने बाद मैदान पर उतरे सुरेश रैना महज 16 रन बनाकर आउट हो गए। केदार जाधव खाता भी नहीं खोल सके। भारत का स्कोर एक समय 2 विकेट पर 76 रन था लेकिन इसके 26वें ओवर में 125 तक पहुंचते-पहुंचते टीम के 5 बल्लेबाज आउट हो गए।

ओपनर मयंक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सौ के पार पहुंचा दिया, लेकिन वह 56 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन (73) ने गुरकीरत सिंह (65) के साथ 102 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को दो सौ के पार करा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने भी फिफ्टी ठोंकी। हालांकि 58 गेंदों में 9 चौके की मदद से गुरकीरत ने 65 रनों की तेज पारी खेलकर चलते बने।

पिछले दिनों कई पारियों में नाकाम रहे संजू ने आज जोरदार बल्लेबाजी की और बांग्ला आक्रमण का डटकर सामना करते हुए 73 रन बनाए। अंतिम ओवरों में रिषि धवन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में फिफ्टी ठोंकी और 56 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मेजबान भारत ने पहले 30 ओवर में 150 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद अगले 20 ओवर में बल्लेबाजों ने 172 रन ठोंक लिए।

युवा खिलाड़ियों के पास चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का चांस

LIVE: India A Vs Bangladesh A, One Day match

भारतीय युवा खिलाड़ियों के पास बांग्लादेश-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सीनियर टीम में आने का यह बेहतरीन मौका है। भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ अगले महीने तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए अभी टीम का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में युवा खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खिंचना चाहेंगे।

बांग्लादेश-ए टीम मेजबान टीम के खिलाफ अपनी पूरी ताकत के साथ उतर रही है। उसकी टीम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में सुरेश रैना और उनके साथी खिलाड़ियों को इन खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा। बांग्लादेशी टीम में तस्कीन अहमद, अल अमीन हुसैन और रुबेल हुसैन जैसे शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर करने की क्षमता रखते हैं।

दूसरी ओर, कप्तान उन्मुक्त चंद और कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपने शानदार फॉर्म को इस सीरीज में बरकरार रखना चाहेंगे। उन्मुक्त ने हाल में ट्राई सीरीज में तीन अर्धशतक लगाए थे जबकि मयंक ने दक्षिण अफ्रीका-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शानदार दो शतक (130, 61, 176) और एक अर्धशतक लगाकर सबकों प्रभावित किया था।

हालांकि चंद पहले मैच में नाकाम हो गए हैं जबकि 3 महीने की छुट्टी के बाद मैदान पर लौटे सुरेश रेना के लिए पहला मैच अचछा नहीं रहा इसलिए उनके पास अब अगले 2 मैचों में बेहतर करने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed