फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: England Vs Bangladesh In World Cup

बांग्लादेश का बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड की वर्ल्ड कप से छुट्टी

Mon, 09 Mar 2015 05:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Mar 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
LIVE: England Vs Bangladesh In World Cup

एडिलेड में खेले गए वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में रोमांचक संघर्ष के बाद बांग्लादेश ने इंग्लैंड को हराकर बड़े उलटफेर के साथ वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


बांग्लादेश से मिले 276 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 260 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना था, लेकिन बांग्ला टीम ने 15 रन से यह मैच जीतकर 7 अंकों के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। बांग्ला टीम की ओर से रुबेल हुसैन ने 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मशरफे मुर्तजा और तस्कीन अहमद को 2-2 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले महमुदुल्लाह (103) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। उसकी ओर से महमुदुल्लाह के अलावा मुशफिकर रहीम (89) ने भी बड़ी पारी खेली।

बांग्ला गेंदबाजों ने बिखेरी चमक
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की टीम को मोइन अली (19) और इयान बेल (63) ने सधी शुरुआत दिलाई। लेकिन यह जोड़ी आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर टूट गई जब मोइन को रुबेल हुसैन ने कैच आउट करा दिया। इसके बाद बेल ने एलेक्स हेल्स (27) के साथ 54 रनों की साहसिक साझेदारी कर टीम को सौ के करीब पहुंचा दिया। हालांकि मशरफे मुर्तजा ने हेल्स को कैच आउट कराकर इस जोड़ी को तोड़ दिया।

फिर तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने एक ही ओवर में 4 गेंदों के अंदर बेल और कप्तान इयोन मोर्गन (0) को आउट कर टीम को दोहरी सफलता दिला दी। बेल ने कुछ देर क्रीज पर टिककर अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन टीम को मंझधार से बाहर नहीं निकाल सके। झटकों के बीच इंग्लैंड ने जेम्स टेलर (1) का भी विकेट गंवा दिया। उसकी आधी टीम 132 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी थी।

संकटों के बीच जोए रुट भी 29 रन बनाकर वापस लौट आए। इसके बाद जोस बटलर (65) और क्रिस वोग्स (नाबाद 42) ने सातवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी टीम को 200 के पार पहुंचाया साथ ही उसे लक्ष्य के करीब भी ले गए। तस्कीन अहमद ने बटलर को आउट कर बांग्ला टीम को जीत के और करीब ला दिया। तस्कीन की अगली ही गेंद पर क्रिस जोर्डन (0) रन आउट हो गए। इंग्लैंड के 8 विकेट 238 रन पर गिर गए थे। अंतिम 2 विकेट टीम के लिए महज 22 रन ही जोड़ सके और टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का पहला शतक
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद बांग्ला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी की चौथी ही गेंद पर जेम्स एंडरसन ने इमरुल कायेस (2) को कैच आउट कराकर पहला झटका दे दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में एंडरसन ने तमीम इकबाल (2) को स्लिप में कैच आउट कराकर चलता किया।

महज 8 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश को सौम्य सरकार (40) और महमुदुल्लाह ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ हद तक संभाला लेकिन इंग्लैंड ने 100 रन से पहले ही सरकार और शाकिब अल हसन (2) को आउट कर बांग्ला टीम को फिर से बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि इसके बाद महमुदुल्लाह ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए न सिर्फ शतक लगाया बल्कि 103 रन (7 चौका और 2 छक्का) बनाए। साथ ही उन्होंने मुशफिकर रहीम (89) के साथ पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी भी की।


11 रन से अपने शतक से दूर रहने वाले मुशफिकर के करियर की जहां यह 21वीं फिफ्टी रही वहीं अपने वनडे करियर में पहला शतक लगाने वाले महमुदुल्लाह वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और क्रिस जोर्डन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके।

इंग्लैंड ने आज के मैच में दो बदलाव किए। गैरी बैलेंस और स्टीवन फिन को बाहर करते हुए उनकी जगह एलेक्स हेल्स और क्रिस जोर्डन को अंतिम एकादश में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed